विक्की कौशल से ब्रेकअप के बाद हरलीन विक्रांत मैसी के साथ लड़ाएंगी इश्क, देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2019 16:45 IST2019-07-03T16:35:57+5:302019-07-03T16:45:37+5:30

अब हरलीन सेठी जल्द एएलटी बालीजी की वेबसीरीज में नजर आएंगी। वह जल्द ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में नजर आएंगी।

vikrant massey and harleen sethi starer web series | विक्की कौशल से ब्रेकअप के बाद हरलीन विक्रांत मैसी के साथ लड़ाएंगी इश्क, देखें वीडियो

विक्की कौशल से ब्रेकअप के बाद हरलीन विक्रांत मैसी के साथ लड़ाएंगी इश्क, देखें वीडियो

एक्टर विक्की कौशल और हरलीन सेठी का कुछ दिनों पहले ब्रेकअप हो गया है। दोनों अलग होने के बाद अब अपने काम में बिजी हो गए हैं। अब हरलीन सेठी जल्द एएलटी बालीजी की वेबसीरीज में नजर आएंगी। वह जल्द ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में नजर आएंगी।

 एक्ट्रेस विक्रांत मैसी के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं। यह शो का दूसरा सीजन है। दूसरे सीजन को वीडियो एकता कपूर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में हरलीन और विक्रांत वेब सीरीज का खूबसूरत गीत गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।


 अभी शो के आने की डेट फाइनल नहीं हुई है।इस वेब सीरीज की कहानी दो ऐसे लोगों की है जो दिल टूट जाने पर भी अपना प्यार खोने नहीं देते हैं। विक्रांत ने वीर नाम का किरदार निभाया था तो कि, अपनी पत्नी के मर जाने के बाद भी उसको इमेजिन करता है।

वहीं हरलीन ने समाइरा नाम की लड़की का रोल अदा किया था जो कि, 5 साल पहले जा चुके अपने बॉयफ्रेंड की यादों में जी रही है। कहानी में आगे जब इन दोनों की मुलाकात होती है तो इनको एक दूसरे से प्यार हो जाता है। पहले सीजन को फैंस से जबरदस्त प्यार मिला था। इसके बाद ही अब शो का दूसरा सीजन फैंस के सामने पेश किया जा रहा है। हरलीन सेठी की यह वेब सीरीज 2018 में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है। 

Web Title: vikrant massey and harleen sethi starer web series

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे