सनी देओल की इस फिल्म का दीवाना है विकास दुबे, प्रभावित होकर देखी मूवी सैकड़ों बार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 9, 2020 10:55 IST2020-07-09T10:46:59+5:302020-07-09T10:55:43+5:30

गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) के जुर्म की दुनिया में कदम रखने का संबंध अभिनेता सनी देओल की 1999 में आई फिल्म 'अर्जुन पंडित' से भी है

vikas dubey was impressed by this film of sunny deol | सनी देओल की इस फिल्म का दीवाना है विकास दुबे, प्रभावित होकर देखी मूवी सैकड़ों बार

अर्जुन पंडित फिल्म का दीवाना है विकास दुबे (फाइल फोटो)

Highlightsकानपुर में एक एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश रचने का आरोपी विकास दुबे गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास को उज्जैन में गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया

कानपुर में एक एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश रचने का आरोपी विकास दुबे गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास को उज्जैन में गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी और उस पर पांच लाख रुपये के इनाम घोषित था। 

ऐसे में जी न्यूज की खबर के अनुसार विकास दुबे को सनी देओल की फिल्म अर्जुन पंडित बहुत पसंद है। अर्जुन पंडित 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म से प्रेरित होकर दुबे, विकास पंडित बन गया और राजनीतिक महकमों और पुलिसकर्मियों के बीच भी 'पंडित' के रूप में जाना जाने लगा।

फिल्म में अर्जुन (सनी देओल) एक ताकतवर व्यक्ति के हाथों की कठपुतली बन जाता है और खुद के द्वारा देखे गए एक अपराध के बारे में चुप रहता है। वह निशा नाम की लड़की के प्यार में पड़ता है और उससे धोखा खाने के बाद एक बेरहम गैंगस्टर बन जाता है।

ऐसे में खबर के अनुसार विकास दुबे ने इस फिल्म को सैकड़ों बार देखा था। यहां तक कि वह अपने शिकार लोगों के सामने भी खुद को केवल पंडित के रूप में पेश करता था। अब विकास पुलिस की गिरफ्त में है।

दो साथी मारे गए थे

इससे पहले आज सुबह विकास के दो और गुर्गे पुलिस द्वारा मारे गए। कानपुर के बिकरु कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का करीबी साथी और इनामी बदमाश प्रवीण उर्फ बाबा दुबे इटावा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। वहीं एक अन्. साथी कानपुर में मारा गया। कानपुर में मारे गए शख्स का नाम प्रभात मिश्रा था और पुलिस की हिरासत में था। पुलिस के अनुसार वह भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मुठभेड़ में मारा गया।

English summary :
According to the news of Zee News, Vikas Dubey likes Sunny Deol's film Arjun Pandit. Arjun Pandit was released in 1999. Inspired by the film, Dubey became Vikas Pandit and became known as 'Pandit' among political workers and policemen as well.


Web Title: vikas dubey was impressed by this film of sunny deol

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे