विकास दुबे के एनकाउंटर पर तापसी पन्नू का आया रिएक्शन, कहा- ये तो कभी सोचा ही नहीं...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 10, 2020 15:58 IST2020-07-10T15:36:17+5:302020-07-10T15:58:32+5:30
विकास दुबे एनकाउंटर से पूरे देश में सनसनी फैल गई है।एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस एनकाउंटर पर तो हैरानी जताई ही है, इसके अलावा उन्होंने उन लोगों को भी निशाने पर लिया जो कई मौकों पर बॉलीवुड फिल्मों को कोसते हैं

विकास दुबे के एनकाउंटर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी का रिएक्शन (फाइल फोटो)
कानपुर मुठभेड़ (Kanpur Encounter) के मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey dead) एनकाउंटर में मारा गया है। कानपुर गोलीकांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे (Vikas Dubey) को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज (10 जुलाई) को दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ये हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है। जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसमें विकास दुबे भी सवार था। बताया जा रहा है कि जैसे ही गाड़ी पलटी विकास दुबे ने बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर फायरिंग की और मार गिराया। जिसके बाद विकास दुबे के शव को अस्पताल ले जाया गया है। विकास दुबे के मारे जाने की खबर की पुलिस ने भी अधिकारिक पुष्टी की है। घटना में पुलिस के चार लोग भी घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है।
विकास दुबे के एनकाउंटर पर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। तो वहीं एक्ट्रेस तापूसी पन्नू ने अपने ट्वीट से सका ध्यान खींचा है। तापसी ने इस अकांउट पर कमेंट किया है।
तापसी पन्नू ने इस एनकाउंटर पर तो हैरानी जताई ही है, इसके अलावा उन्होंने उन लोगों को भी निशाने पर लिया जो कई मौकों पर बॉलीवुड फिल्मों को कोसते हैं। तापसी ट्वीट कर कहती हैं- क्या बात है ये तो हमने कभी सोचा ही नहीं था, और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।
तापसी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही सोशल मीडिया यूजर इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने विचारों के लिए खूब जाने जाते हैं।
कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास दुबे को मृत घोषित किया
पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने के बाद विकास दुबे को कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल लाया गया था, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। कानपुर पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने घायल सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो पुलिस
