Zomato मामला: 'गली बॉय' फेम एक्टर ने रामदेव पर साधा निशाना, कहा-बाबा रामदेव को फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर देनी चाहिए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2019 10:02 IST2019-08-01T10:01:54+5:302019-08-01T10:02:14+5:30

गली बॉय एक्टर विजय वर्मा ने रामदेव पर इस मामले पर तंज कसा है। रामदेव पर ट्वीट करके विजय ने कमेंट किया है।

vijay varma take a dig baba ramdev | Zomato मामला: 'गली बॉय' फेम एक्टर ने रामदेव पर साधा निशाना, कहा-बाबा रामदेव को फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर देनी चाहिए

Zomato मामला: 'गली बॉय' फेम एक्टर ने रामदेव पर साधा निशाना, कहा-बाबा रामदेव को फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर देनी चाहिए

Highlightsफूड एप जोमैटो का मामला इन दिनों छाया हुआ है। ये मामला अब देखते ही देखते बड़ गया है।

फूड एप जोमैटो का मामला इन दिनों छाया हुआ है। हाल ही में एक ग्राहक ने एप से खाना मंगवाया था लेकिन खाना एक मुस्लिम शख्स लेकर जाने वाला था इस कारण से आर्डर कैंसल कर दिया गया था। ये मामला अब देखते ही देखते बड़ गया है। कई लोग जोमैटो के समर्थन में उतर आए हैं। वहीं, गली बॉय एक्टर विजय वर्मा ने रामदेव पर इस मामले पर तंज कसा है।

रामदेव पर ट्वीट करके विजय ने कमेंट किया है। विजय ने ट्वीट करके लिखा है कि विजय वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, शायद अब बाबा रामदेव को फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर देनी चाहिए। उनके डिलीवरी बॉय गाय पर बैठकर जाएंगे और सभी कर्मचारियों के लिए जनेऊ पहनना सख्ती से लागू होगा। वो खाने पर गौ मूत्र छिड़केंगे और फिर मंत्रोच्चारण के बाद ही खाना परोसेंगे। आखिरकार भक्त इसका आनंद ले सकते हैं।



विजय के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनकी क्लास लगाना शुरू कर दिया है। फैंस उनको इसको लेकर जमकर सुना रहे हैं।


इस मामले पर जोमैटो ने ट्वीट भी किया है और कहा है कि खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है। वहीं जिस ग्राहक ने खाना कैंसल किया था उसने मामला बढ़ता देखा अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है।

Web Title: vijay varma take a dig baba ramdev

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे