Commando 3 Trailer Released: विद्युत जामवाल की 'कमांडो 3' में दिखा देश का जुनून, देश को दुश्मनों से बचाने निकले एक्टर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 24, 2019 13:38 IST2019-10-24T13:22:40+5:302019-10-24T13:38:37+5:30
Commando 3 Trailer Released: कमांडो 3 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। 3 मिनट के इस ट्रेलर में विद्युत जामवाल का एक्शन अवतार फैंस को एक बार फिर से दीवाना करने वाला है।

Commando 3 Trailer Released: विद्युत जामवाल की 'कमांडो 3' में दिखा देश का जुनून, देश को दुश्मनों से बचाने निकले एक्टर
विद्युत जामवाल एक बार फिर से एक्शन अवतार में फैंस से सामने आ गए हैं। एक्टर एक्शन फिल्म कमांडो की तीसरी किश्त 'कमांडो 3' के जरिए फैंस से रूबरू होने वाले हैं। कमांडो 3 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। 3 मिनट के इस ट्रेलर में विद्युत जामवाल का एक्शन अवतार फैंस को एक बार फिर से दीवाना करने वाला है।
ट्रेलर के अनुसार देश के दुश्मन दूसरे देशों में बैठकर शांति भंग करने की साजिशें कर रहे हैं। जिन्हें रोकने के लिए करण सिंह डोंगरा यानि विद्युत जामवाल को दूर देश से भेजा जाता है। इसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। ट्रेलर में आपको देशभक्ति से भरे हुए डायलॉग सुनने को मिलने वाले हैं।
कुछ खास डायलॉग
-हमारे यहां का हर सिपाही हीरो लगता है।
-इस मुल्क का मुसलमान अपने हक के लिए लड़ता है और उसे लड़ना भी चाहिए पर वो कभी इस मुल्क के साथ गद्दारी नहीं कर सकता ये मेरा यकीन है।
-औरंगजेब कश्मीर, विक्रम बत्रा कारिगल नेक्स्ट करण सिंह डोगरा इन लंदन।
फिल्म अलगे महीने 29 नवम्बर को रिलीज होगी। कमांडो 3 में विद्युत के अलावा अदा शर्मा, अंगिरा धर और गुलशन देवैया नजर आने वाले हैं। निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। विद्युत की 2013 में आई 'कमांडो' एक्शन फिल्म थी। इसके बाद 2017 में 'कमांडो 2' रिलीज हुई थी।