लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच विद्या बालन ने सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला, वीडियो शेयर कर कहा थैंक्यू

By अमित कुमार | Updated: April 5, 2020 12:53 IST

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से परेशानियों का सामना करने वाले लोगों के लिए कई सितारों ने मदद का हाथ भी आगे बढ़ाया है।

Open in App
ठळक मुद्देविद्या वालन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विद्या के इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। इस दौरान सभी लोग घर पर रहकर इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। इस बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बिना डरे अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे हैं। पुलिस, डॉक्टर और मीडियाकर्मियों के अलावा कई ऐसे लोग हैं जो अपने छोटे-छोटे योगदान से देश को कोरोना वायरस से लड़ने की हिम्मत दे रहे हैं। 

सोसाइटी की साफ-सफाई करने वाले कर्मचारी अपनी परवाह किए बगैर रोजाना अपना काम कर रहे हैं। वह लगातार देश की सेवा में लगे हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने ऐसे ही एक महिला सफाई कर्मचारी को एक वीडियो के जरिए खैंक्यू कहा है। विद्या वालन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विद्या के इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

वीडियो में विद्या की सोसायटी में एक महिला सफाई कर रही होती है, जिसे विद्या बड़े ही प्यार से शुक्रिया कहती हैं। विद्या के अलावा दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी इस तरह खतरों के बीच लोगों की सेवा करने वाले लोगों का सपोर्ट करते रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से परेशानियों का सामना करने वाले लोगों के लिए कई सितारों ने मदद का हाथ भी आगे बढ़ाया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनविद्या बालनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस