लाइव न्यूज़ :

मुंबई थाने पहुंची विद्या बालन, अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज कराई FIR; जानें क्या है मामला?

By अंजली चौहान | Updated: February 21, 2024 14:01 IST

विद्या बालन के नाम पर सोशल मीडिया पर ठगी हो रही है ऐसे में एक्ट्रेस ने पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपने नाम पर लोगों से ठगी करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में फर्जी ईमेल, इंस्टाग्राम प्रोफाइल और व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने पर ऐतराज जताते हुए शिकायत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने कथित तौर पर काम के अवसर की पेशकश की आड़ में धन की मांग करते हुए, मनोरंजन क्षेत्र के व्यक्तियों को निशाना बना रहा है।

विद्या बालन को धोखाधड़ी के बारे में पता चलने और खार पुलिस से संपर्क करने के बाद 19 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने विद्या बालन के नाम पर एक फर्जी ई-मेल आईडी और इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट बनाया था। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर इन खातों का इस्तेमाल मनोरंजन उद्योग में व्यक्तियों तक पहुंचने के लिए किया, और काम के अवसर प्रदान करने का दावा करके उनसे पैसे मांगे।

एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि यह तभी हुआ जब एक डिजाइनर जिसके साथ उन्होंने पहले सहयोग किया था, ने उनके नाम पर एक व्हाट्सएप संदेश प्राप्त करने के बारे में उनसे संपर्क किया, जिसके बाद वह सतर्क हो गईं। बाद में, बालन को ई-मेल के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर उद्योग के अन्य लोगों के साथ की जा रही इसी तरह की गतिविधियों के बारे में पता चला।

सभी मामलों में आरोपियों ने खुद को एक्ट्रेस बताकर पैसों की मांग की थी। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (सी) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

इस बीच, विद्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ ही रोमांटिक कॉमेडी 'दो और दो प्यार' में भी एक्ट्रेस शामिल हैं, जो 29 मार्च, 2024 को रिलीज होगी, जिसमें वह इलियाना डीक्रूज के साथ सह-कलाकार हैं।

टॅग्स :विद्या बालनमुंबई पुलिसहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीFIR
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस