लाइव न्यूज़ :

विद्या बालन ने एक और वायरस से बचने का बताया तरीका, कहा- कोरोना तो फैल गया लेकिन इसको...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2020 12:40 IST

हाल ही में विद्या बालान एक वीडियो शेयर किया इस वीडियो में एक्ट्रेस ने खास अंदाज में बात की है। विद्या ने वीडियो में वायरस के बारे में विस्तार से बताया है

Open in App
ठळक मुद्देसेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए सरकार के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैंजहां सभी लोग कोरोना से परेशान हैं तो वहीं इस बीच एक और 'वायरस' तेजी से फैलता जा रहा है

पूरा विश्व इन दिनों कोरोना वायरय का कहर देश ही नहीं पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे अहम चीज है। बॉलीवुड के सितारे लगातार इसको लेकर लोगों को आगाह करते नजर आ रहे हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए सरकार के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। जहां सभी लोग कोरोना से परेशान हैं तो वहीं इस बीच एक और 'वायरस' तेजी से फैलता जा रहा है। इस बारे में अभिनेत्री विद्या बालन बता रही हैं साथ ही इससे कैसे बचा जा सकता है इसका भी जिक्र उन्होंने किया। 

हाल ही में विद्या बालान एक वीडियो शेयर किया इस वीडियो में एक्ट्रेस ने खास अंदाज में बात की है।  विद्या ने वीडियो में वायरस के बारे में विस्तार से बताया है।विद्या के साथ अभिनेता मानव कौल भी इस मुहिम में साथ जुड़े। दरअसल इस 'वायरस' का नाम है 'अफवाह का वायरस'। जिसे कई बार लोग बिना सच्चाई जाने सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करते चले जाते हैं। 

इस वीडियो में विद्या कहती हैं कि पता है दुनियाभर में कोरोना वायरस के अलावा एक और वायरस हर तरफ फैल रहा है ।इंडिया में तो और भी, ये 'वायरस' है 'अफवाह वायरस'। सोशल मीडिया के जरिए लोग फॉरवर्ड का बटन दबाकर उसे फैलाने का काम करते हैं।' इसके आगे मानव कौल और विद्या बालन साथ में कहते हैं कि 'कोरोना तो फैल गया लेकिन अफवाह वायरस को नहीं फैलने देना है।'

विद्या ने वीडियो में फोन से दूरी रखने को कहा है। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया है।  विद्या ने वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- 'दुनिया में एक नया 'वायरस' तेजी से फैल रहा है। इसे रोकिए इससे पहले कि ये ज्यादा नुकसान पहुंचाए।

आपको बता दें कि विद्या बालान और मानव कौल साथ में काम कर चुके हैं। दोनों तुम्हारी सुलु में साथ नजर आए थे। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब विद्या बालान जल्द ही शकुंतला देवी में नजर आएंगी। ऐसे में खबरें हैं कि शकुंतला देवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।

टॅग्स :विद्या बालनकोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच