लाइव न्यूज़ :

फील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर विक्की कौशल ने शेयर किया नया लुक, एक्टर को पहचाना हुआ मुश्किल

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2020 14:58 IST

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने फील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) की पुण्यतिथि के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। खास बात ये है कि इस वीडियो में विक्की को पहचाना काफी मुश्किल है।

Open in App
ठळक मुद्देफील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशलसैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर विक्की ने शेयर की वीडियो

फील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) एक ऐसे ताकतवर आर्मी चीफ थे, जिनके चर्चे आज भी दूर-दूर तक होते हैं। अपनी बहादुरी और जिंदादिली के मशहूर मानेकशॉ की आज पुण्यतिथि है। 27 जून एक भारत के लिए एक ऐसा दिन है, जिसे देश कभी भूल नहीं सकते हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने भी इस मौके पर मानेकशॉ को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्टर को पहचाना काफी मुश्किल लग रहा है। 

मानेकशॉ की भूमिका में नजर आएंगे विक्की

वीडियो में कुछ तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, जबकि अंत में विक्की सैम मानेकशॉ की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, 'भारत के फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ का याद कर रहे हैं। यह यात्रा खास होने वाली है।' दरअसल, सैम मानेकशॉ की बायोपिक में विक्की कौशल फील्ड मार्शल के किरदार में नजर आने वाले हैं। 

इस फिल्म को रोनी स्क्रेवाला ने प्रोड्यूस किया है, जबकि मेघना गुलजार ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। साल 2018 में आई फिल्म 'राजी' के बाद विक्की कौशल और मेघना गुलजार की साथ में ये दूसरी फिल्म है। बता दें, पिछले साल फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था। इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल और उनकी पूरी टीम काफी उत्साहित है। 

कौन हैं सैम मानेकशॉ?

-सैम मानेकशॉ का पूरा नाम सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ है, जिनका जन्म ब्रिटिश भारत में 03 अप्रैल 1914 को एक पारसी परिवार में हुआ था।

-सैम मानेकशॉ के नेतृत्व में भारत ने साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त किया था, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ था।

-साल 1969 में उन्हें सेनाध्यक्ष बनाया गया और साल 1973 में उन्हें फील्ड मार्शल की रैंक दी गई थी। 

-साल 1973 में सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद मानेकशॉ वेलिंगटन, तमिलनाडु में बस गए थे।

-उनकी मृत्यु वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल के आईसीयू में 27 जून 2008 को रात 12.30 बजे हुई थी।

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच