लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल ने इन्हें दिया सफलता का श्रेय, पहली फिल्म को लेकर कही बड़ी बात

By भाषा | Updated: February 19, 2020 17:06 IST

नवोदित निर्देशक नीरज घेवान की पहली फिल्म “मसान” से 2015 में फिल्म जगत में पदार्पण करने वाले कौशल कहते हैं कि कोई भी फिल्म अभिनेता और फिल्मकार दोनों के लिए नयी चुनौती जैसी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म “भूत- द हॉंटेड शिप” में भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में आएगी। 

लगातार हिट फिल्मों में काम करने और राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद अभिनेता विक्की कौशल चार साल पहले सिनेमा जगत में अपनी शुरूआत को याद करते हुए कहते हैं कि उनकी सफलता का पूरा श्रेय नवोदित निर्देशकों को जाता है। नवोदित निर्देशक नीरज घेवान की पहली फिल्म “मसान” से 2015 में फिल्म जगत में पदार्पण करने वाले कौशल कहते हैं कि कोई भी फिल्म अभिनेता और फिल्मकार दोनों के लिए नयी चुनौती जैसी होती है।

उन्होंने बाद मे कई अनुभवी निर्देशकों के साथ काम किया और आदित्य धर की “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। विकी ने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा, “मैं अपने करियर का श्रेय नये निर्देशकों को देता हूं इसलिए मुझे नए लोगों के साथ काम करने की आदत है।”

उन्होंने कहा, “मैं भी एक समय पर यहां नया था। मुझे काम करते हुए केवल चार साल हुए हैं। मैं कोई दिग्गज अभिनेता नहीं हूं। मैं उस फिल्म के निर्देशक की तरह ही नया हूं। हमें पटकथा के अनुसार काम करना होता है। मैं हर फिल्म उसी उत्साह के साथ करने की कोशिश करता हूं जिस उत्साह के साथ मैंने अपनी पहली फिल्म की थी। ”

अपनी आगामी फिल्म “भूत: द हॉंटेड शिप” में भी वह नवोदित निर्देशक भानु प्रताप सिंह के साथ काम कर रहे हैं। भानु ने “हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया”(2014) में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था। पिछले दो सालों मे विकी सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ते गए और अब वह पीछे देखने के मूड में नहीं है।

“भूत” की रिलीज के बाद विकी “तख्त” की तैयारियों में जुट जाएंगे। फिल्म “भूत- द हॉंटेड शिप” में भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में आएगी। 

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच