ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर के बॉलीवुड बेस्ट फेंड विक्की कौशल, सोशल मीडिया पर छाई फोटो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2019 11:16 IST2019-05-15T11:16:40+5:302019-05-15T11:16:40+5:30
रणबीर कपूर के नए बीएफएफ, विक्की कौशल ने न्यूयॉर्क में ऋषि और नीतू कपूर से मुलाकात की है। इन तीनो एक्टर्स को एक फोटो में देखा गया हैं।

ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर के बॉलीवुड बेस्ट फेंड विक्की कौशल, सोशल मीडिया पर छाई फोटो
कपूर एंड संस एक्टर ऋषि कपूर अपनी बीमारी के चलते देश से दूर हैं। अब भलें ही ठीक हो गए हो पर वह अभी भी अपनी वाइफ नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क में रुके हुए हैं। हाल ही में रणबीर कपूर के नए बीएफएफ, विक्की कौशल ने न्यूयॉर्क में ऋषि और नीतू कपूर से मुलाकात की है।
अगर देखा जाए तो कपूर सेल्फ़ी की लिस्ट बढती ही जा रही है। हाल ही में इन तीनो एक्टर्स को एक फोटो में देखा गया हैं। इस फोटो में ऋषि कपूर और विक्की कौशल एक ब्लैक जैकेट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
विक्की कौशल जो की छोटे-छोटे बालों में नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक शूजित सरकार की अपकमिंग फिल्म उधम सिंह के लिए है। विक्की इस फोटो में ब्लैक जैकेट के निचे ब्लैक टीशर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वही दूसरी ओर नीतू कपूर पर्पल जैकेट और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं। फोटो में यह दोनों ऋषि कपूर के पीछे पोस दे रहे हैं जो की आगे चेयर पर बैठे हुए हैं।
रणबीर कपूर अपनी फॅमिली के साथ लम्बा समय बिताने के बाद, अब वह अपनी अगली ट्राईलोजी ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर और आलिया की यह फिल्म का निर्देशन रणबीर के बचपन के दोस्त अयान मुख़र्जी करेंगे।
आपको यह भी बता दे कि रणबीर और आलिया ने नया साल कपूर फॅमिली के साथ न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किया था। इस बीच आलिया को राज़ी फिल्म में जाने के बाद से ही विक्की की बोन्डिंग रणबीर कपूर से संजू फिल्म के बाद से और मज़बूत हो गयी है। उसके बाद ही से रणबीर कपूर और विक्की कौशल बिएफएफ बन गए हैं और हर अवार्ड फंक्शन में अपना ब्रोमांस दिखाने में पीछे नही हटते हैं।
(रिचा गुप्ता -लोकमत न्यूज इंटर्न)