लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ नहीं कर रहे शादी, अभिनेता की कजिन ने किया खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: November 28, 2021 09:05 IST

अफवाहों को लेकर विक्की की बहन ने कहा कि बॉलीवुड में अक्सर इस तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं और बाद में पता चलता है कि मामला कुछ और ही था। वे सिर्फ अस्थायी अफवाहें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की कौशल की चचेरी बहन ने खुलासा किया है कि कैटरीना और विक्की शादी नहीं कर रहे हैंउपासना वोहरा ने कहा कि उनकी विक्की से बात हुई है, अभी शादी नहीं हो रही

मुंबईः इस समय जिस बॉलीवुड सेलिब्रिटी की शादी की अफहवाहों काफी चर्चा है, वह है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ। दोनों की शादी को लेकर मीडिया रिपोर्ट में हर रोज कुछ न कुछ छप रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विक्की और कैटरीना दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। इस बीच विक्की कौशल की कजिन उपासना वोहरा ने दोनों की शादी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि फिलहाल दोनों शादी नहीं कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर संग बातचीत में विक्की कौशल की चचेरी बहन उपासना वोहरा ने बताया कि जंगल की आग की तरह फैल रही अफवाहों के विपरीत, दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में नहीं बंधेंगे। उन्होंने कहा, शादी की तारीखों के बारे में खबरें मीडिया में फैलाई जा रही हैं वो सब झूठ है दोनों की शादी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, अगर ऐसा कुछ होता है तो वे इसकी घोषणा करेंगे।

अफवाहों को लेकर विक्की की बहन ने कहा कि बॉलीवुड में अक्सर इस तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं और बाद में पता चलता है कि मामला कुछ और ही था। वे सिर्फ अस्थायी अफवाहें हैं। हाल ही में मेरे भाई के साथ मेरी बात हुई थी। ऐसा कुछ नहीं है। मैं अब इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहना चाहती, लेकिन फिलहाल शादी नहीं हो रही है।

विक्की और कैटरीना के राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। हाल ही में यह माना जा रहा था कि यह जोड़ा अगले महीने रणथंभौर के बाहर सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी करेगा। फैशन अकाउंट डाइट सब्या इंस्टाग्राम पर विक्की-कैट के वेडिंग लुक्स के बारे में अटकलें लगा रही थीं, जब एक यूजर ने मैसेज में खुलासा किया था कि कैटरीना और विक्की अगले महीने रणथंभौर के बाहर सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी कर रहे हैं। उसने कहा था कि उसके स्थानीय सफारी गाइड ने उसे बताया। डाइट सब्या ने मैसेज को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। चचेरी बहन उपासना वोहरा ने शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है।

 

टॅग्स :विक्की कौशलकैटरीना कैफहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच