लाइव न्यूज़ :

सिनेमा जगत को झटका, वयोवृद्ध तेलुगु अभिनेता रवि कोंडल राव का निधन, फिल्म उद्योग में शोक की लहर

By भाषा | Updated: July 28, 2020 21:15 IST

फिल्मों में काम करने से पहले उन्होंने अंग्रेजी और तेलुगु अखबारों और साप्ताहिक में संपादक, लेखक और स्तंभकार के तौर पर काम किया। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण सहित विभिन्न हस्तियों ने राव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1958 में बनी फिल्म सोभा से की थी।जानकारी अस्पताल के सूत्रों ने दी। राव 88 वर्ष के थे और करीब 600 दक्षिण भारतीय फिल्मों से जुड़े हुए थे।राव का एक बेटा है जबकि उनकी पत्नी और अभिनेत्री राधा कुमारी का वर्ष 2012 में निधन हो गया था।

हैदराबादः तेलुगु फिल्मों के वयोवृद्ध अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता रवि कोंडल राव की मंगलवार को हृदयगति रुकने से यहां के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

यह जानकारी अस्पताल के सूत्रों ने दी। राव 88 वर्ष के थे और करीब 600 दक्षिण भारतीय फिल्मों से जुड़े हुए थे जिनमें मुख्यत: तेलुगु फिल्में शामिल है। राव का एक बेटा है जबकि उनकी पत्नी और अभिनेत्री राधा कुमारी का वर्ष 2012 में निधन हो गया था।

उन्होंने अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1958 में बनी फिल्म सोभा से की थी। फिल्मों में काम करने से पहले उन्होंने अंग्रेजी और तेलुगु अखबारों और साप्ताहिक में संपादक, लेखक और स्तंभकार के तौर पर काम किया। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण सहित विभिन्न हस्तियों ने राव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

रावी कोंडल राव और राधा कुमारी

रावी कोंडल राव ने लगभग 600 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया हैं। इसके अलावा तमिल और मलयालम फिल्मों के लिए डबिंग भी किया। साथ ही रावी कोंडल राव 'मद्रास आनंदवाणी' अखबार में उप संपादक भी रह चुके हैं।  

आपको बता दें कि कोंडल राव की पत्नी राधा कुमारी का साल 2012 में दिल का पड़ने के कारण निधन हो चुका था। राधा कुमारी ने भी लगभग 600 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। कोंडल राव और राधा कुमारी ने भी अनेक फिल्मों के एक साथ अभिनय किया हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?