रजनीकांत को सुपरस्टार बनाने वाले ग्रेट फिल्म मेकर जे महेन्द्रन का आज सुबह निधन
By मेघना वर्मा | Updated: April 2, 2019 18:37 IST2019-04-02T18:37:57+5:302019-04-02T18:37:57+5:30
रजनीकांत ने जिस फिल्म से अपना डेब्यू किया था वो महेन्द्रन के डायरेक्शन में बनी हुई फिल्म थी। इसी फिल्म के बाद से रजनीकांत ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

रजनीकांत को सुपरस्टार बनाने वाले ग्रेट फिल्म मेकर जे महेन्द्रन का आज सुबह निधन
अपने समय में तमिल के सुपरहिट फिल्म मेकर जे महेन्द्रन का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी किडनी में हुई किसी बीमारी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनका मंगलवार की सुबह निधन हो गया। कहा जाता है कि 79 साल के इस फिल्म मेकर ने रजनीकांत को सुपरस्टार बना दिया है। इस खबर के बाद से पूरे मनोरंजन सिनेमा में शोक की लहर है।
रजनीकांत ने जिस फिल्म से अपना डेब्यू किया था वो महेन्द्रन के डायरेक्शन में बनी हुई फिल्म थी। इसी फिल्म के बाद से रजनीकांत ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। डायरेक्टर की मौत पर रजनीकांत ने ट्वीट करके शोक जताया है। रजनी ने ट्वीट किया, 'डायरेक्टर महेन्द्रन आज सुबह गुजर गए'
डायरेक्टर महेन्द्रन को 1980 में आई फिल्म Nenjathai Killathe को तीन नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। बेस्च फीचर फिल्म, बेस्ट सिनेमेट्रोग्राफी और बेस्ट ऑटोबायोग्राफी के खिताब से नवाजा गया। महेन्द्रन के बेटे जॉन भी जाने-माने फिल्म मेकर और डायरेक्टर हैं।