लाइव न्यूज़ :

एक्टर बिजय मोहंती का लंबी बीमारी के बाद निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By भाषा | Updated: July 21, 2020 14:28 IST

बिजय मोहंती पिछले महीने विशेष एंबुलेंस से भुवनेश्वर लाये गये थे। उनके परिवार में पत्नी तंद्रा राय और बेटी जस्मीन है।

Open in App
ठळक मुद्देसन 1950 में जन्मे मोहंती ने स्कूल के दिनों से ही अभिनय शुरू कर दिया। ओडिया सिनेमा में 1977 में उनके करियर की शुरुआत हुई। उन्हें ‘चिलिका टायर’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

ओडिया फिल्मों के जानेमाने अभिनेता बिजय मोहंती का लंबी बीमारी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में सोमवार रात को निधन हो गया। वह 70 साल के थे। सूत्रों के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर मोहंती को अस्पताल लाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह हृदयरोग से परेशान थे और हैदराबाद में उनका इलाज हुआ था। 

वह पिछले महीने विशेष एंबुलेंस से भुवनेश्वर लाये गये थे। उनके परिवार में पत्नी तंद्रा राय और बेटी जस्मीन है। पत्नी भी ओडिया फिल्मों की अभिनेत्री हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान समेत कई गणमान्य लोगों ने मोहंती के निधन पर शोक प्रकट किया है। पटनायक ने उन्हें महान विभूति बताया जिन्होंने अपनी प्रतिभा से ओडिया फिल्मोद्योग को समृद्ध किया। 

सन 1950 में जन्मे मोहंती ने स्कूल के दिनों से ही अभिनय शुरू कर दिया। वह भारतीय नाट्य विद्यालय से उत्तीर्ण होकर निकले और सत्तर के दशक के मध्य में नाटकों का निर्देशन किया। ओडिया सिनेमा में 1977 में उनके करियर की शुरुआत हुई। उन्हें ‘चिलिका टायर’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उन्होंने ‘नागा फासा’, ‘समय बड़ा बलवान’, ‘दंडा बालुंगा’ समेत कई फिल्मों में अभिनय किया। बाद में वह उत्कल संगीत महाविद्यालय के नाट्य विभाग से जुड़े और प्रोफेसर पद से सेवानिवृत हुए।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच