दिग्गज गीतकार देव कोहली का निधन, मैंने प्यार किया, बाजीगर, हम आपके हैं कौन, जुड़वा जैसी 100 से ज्यादा हिट फिल्मों में गाने लिखे, पाकिस्तान में जन्मे और विभाजन के बाद भारत आए
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 26, 2023 16:44 IST2023-08-26T16:43:24+5:302023-08-26T16:44:51+5:30
'बाजीगर' और 'हम आपके हैं कौन...' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिये मशहुर अनुभवी गीतकार देव कोहली का आयु संबंधी बीमारियों के कारण शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

file photo
मुंबईः अनुभवी हिंदी फिल्म गीतकार देव कोहली का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। कोहली 'मैंने प्यार किया,' 'बाजीगर,' 'जुड़वा 2,' 'मुसाफिर,' 'शूट आउट एट' सहित 100 से अधिक फिल्मों में गीत लिखे हैं। अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज आनंद, आनंद मिलिंद जैसे संगीत निर्देशकों के साथ जोड़ी जमाई। ट
कोहली के प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने पुष्टि की कि गीतकार का आज सुबह उनके घर पर निधन हो गया। शर्मा ने कहा कि वह कुछ महीनों से बीमार थे और लगभग 10 दिन पहले घर लाए जाने से पहले उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोहली का अंतिम संस्कार आज शाम करीब 6 बजे जोगेश्वरी पश्चिम में किया जाएगा।
Veteran Bollywood lyricist Dev Kohli passes away at 80
— ANI Digital (@ani_digital) August 26, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/OlBeBlEl2S#DevKohli#BollywoodLyricist#Bollywoodpic.twitter.com/g6lv7JQYr9
उनके अंतिम संस्कार में करीबी दोस्त आनंद राज आनंद, अनु मलिक, उत्तम सिंह समेत बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे। पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक सिख परिवार में जन्मे कोहली विभाजन के बाद देहरादून आ गए। पाकिस्तान में जन्मे कोहली, विभाजन के बाद 1948 में भारत आ गये।
उनका परिवार कुछ समय के लिये दिल्ली में रहा और बाद में वह देहरादून स्थानांतरित हो गये। कोहली 1964 में मुंबई आए और 1969 में रिलीज हुए फिल्म "गुंडा" से उन्होंने गीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने 100 से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए गीत लिखे।
उनके कुछ सबसे लोकप्रिय गीतों में राजकुमार और हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म "लाल पत्थर" का "गीत गाता हूं मैं" और सूरज बड़जात्या की हिट फिल्म "हम आपके हैं कौन..!" के कई गाने शामिल हैं। "ये काली काली आंखें", "दीदी तेरा देवर दीवाना", पहला पहला प्यार है और "देखो देखो जानम हम" जैसे शानदार गीतों को उन्होंने ही लिखा है।