गर्लगैंग के 'बोल्ड' अंदाज से भरा 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर, देखें वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2018 16:01 IST2018-04-25T16:00:23+5:302018-04-25T16:01:53+5:30
करीना कपूर खान और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर आज फैंस के सामने आ गया है।

गर्लगैंग के 'बोल्ड' अंदाज से भरा 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर, देखें वीडियो
मुंबई, 25 फरवरी: करीना कपूर खान और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर आज फैंस के सामने आ गया है। एक लंबे समय से एक फिल्म के ट्रेलर का फैंस को इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। इस फिल्म की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है।
ऐसा पहली बार हुआ जब एक साथ करीना और सोनम एक साथ किसी फिल्म में दोनों की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास अहम रोल निभा रहे है।
ट्रेलर ढाई मिनट का है जो गाली गलौच और बोल्ड कंटेट से भरा हुआ है। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर किया गया है। इतना ही नहीं ट्रेलर देखकर पता लगा रहा है कि करीना पर आधारित पूरी कहानी है।
Life is uncertain. Friendship isn't. Meet the crazy Veeres in 2 days. #ImNotAChickFlick@sonamakapoor#KareenaKapoorKhan@ReallySwara@ShikhaTalsania@vyas_sumeet@RheaKapoor@Ruchikaakapoor@balajimotionpic@saffronbrdmedia@vdwthefilmpic.twitter.com/56GqNF1lSv
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) April 23, 2018
सुमित व्यास फिल्म में करीना के अपोजिट दिखाए गए हैं। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। आपको बता दें कि इस फिल्म से करीना कपूर खान तैमूर के जन्म के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। खास बात ये है कि एकता कपूर के अलावा सोनम की बहन प्रोडक्सन में अपना पहली बार हाथ अजमाने जा रही हैं।