लाइव न्यूज़ :

वीना मलिक ने पीएम मोदी को बताया गुजरात का गुंडा, कहा- लाख कर लो कोशिश नहीं भूलेंगे...

By मेघना वर्मा | Updated: September 28, 2019 11:52 IST

वीना मलिक हमेशा ही विवादित बयान के लिए जानी जाती हैं। उनके इस ट्वीट पर इंडियन यूजर्स उनको अक्सर ट्रोल कर देते हैं। इतना ट्रोल होने के बाद भी वीना मलिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आती। 

Open in App
ठळक मुद्देवीना मलिक हमेशा ही अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं।एक बार फिर से वीना ने पीएम मोदी और कश्मीर को लेकर ट्वीट किया है।

वीना मलिक अक्सर ही अपने विवादित बयान के लिए जानी जाती हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर वह अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर से वीना मलिक ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। यूएन में दिए पीएम के स्पीच के बाद वीना मलिक ने इस ट्वीट को शेयर किया है। 

अपने ऑफिशियर अकाउंट पर वीना मलिक ने ट्वीट करके लिखा, 'पूरी दुनिया को मोदी और इमरान खान के बीच अंतर दिखना चाहिए। भारत के पीएम खुद को गुजरात के गुंडे की तरह पेश करते हैं वहीं इमरान खान कि एक स्टेट मैन को दुनिया के सामने कैसे बात करना चाहिए।' इसके आगे वीना मलिक ने हैशटैग इमरान खान वॉइस ऑफ कश्मीर का टैग भी लगाया।

वहीं दूसरे ट्वीट में वीना मलिक ने लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ा वो(इंडिया) चाहे जो भी कोशिश कर लें मगर हम कश्मीर को नहीं भूलेंगे। कश्मीर हम हैं और हम वो(कश्मीर)' वीना के इन दोनों ट्वीट पर लगातार बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं पीएम मोदी वाले ट्वीट पर लोग उनकी क्लास भी लगा रहे हैं। 

कुछ दिनों पहले वीना मलिक ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद लगातार बयान भड़काऊ होता जा रहा था। वीना मलिक ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया पर एक नहीं बल्कि एक साथ चार ट्वीट किए थे। दो इंग्लिश और दो उर्दू में। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'भारत की सरकार ने लास्ट 47 दिन से कश्मीर में कम्यूनिकेशन कौ बंद किया हुआ, अब बस बहुत हुआ आप भी मानवीय अधिकार के लिए अब जागिए और कश्मीर के मामूल लोगों के लिए कुछ कीजिए। आवाज उठाइए।'

वहीं अपने एक और ट्वीट में वीना मलिक ने लिखा, 'मेरा नाम वीना है और मैं कश्मीर में हो रहे महिलाओं के प्रति अत्याचार के खिलाफ खड़ी हूं...आप भी इस ट्वीट को एडिट कीजिए इसमें अपना नाम लिखिए और रिप्लाई कीजिए।' बेसिकली इस ट्वीट से वीना मलिक ने एक मुहीम छेड़ी था। जिसमें इंडियन यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे थे। इतना ट्रोल होने के बाद भी वीना मलिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आती। 

टॅग्स :वीना मलिकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?