वरुण धवन की फिल्म 'मिस्टर लेले' 1 जनवरी 2021 को होगी रिलीज, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी आएंगी नजर
By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 13, 2020 20:02 IST2020-01-13T20:02:02+5:302020-01-13T20:02:02+5:30
करण जौहर के नेतृत्व वाले प्रोडक्शन बैनर ने फिल्म की रिलीज की तारीख और वरुण के फर्स्ट लुक वाले पोस्टर को सोमवार को ट्विटर पर शेयर किया।

वरुण धवन की फिल्म 'मिस्टर लेले' 1 जनवरी 2021 को होगी रिलीज, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी आएंगी नजर
निर्देशक शशांक खेतान और अभिनेता वरुण धवन की जोड़ी एक और मनोरंजक फिल्म ‘‘मिस्टर लेले’’ बनाने जा रही है, जो एक जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों ने इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’’ और ‘‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’’ में साथ काम किया था।
‘‘दुल्हनिया’’ सीरीज की फिल्में बनाने वाला धर्मा प्रोडक्शंस ‘‘मिस्टर लेले’’ का भी निर्माण कर रहा है। करण जौहर के नेतृत्व वाले प्रोडक्शन बैनर ने फिल्म की रिलीज की तारीख और वरुण के फर्स्ट लुक वाले पोस्टर को सोमवार को ट्विटर पर शेयर किया।
ऐसी खबरें थीं कि फिल्म में भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर होंगी, लेकिन निर्माताओं ने अभी इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। वरुण अब ‘‘स्ट्रीट डांसर 3डी’’ में दिखाई देंगे, जो 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
The dream team is back and they are bound to bring in 2021 with another round of an epic entertainer!💯
— Dharma Productions (@DharmaMovies) https://twitter.com/DharmaMovies/status/1216595059375656960?ref_src=tws…">January 13, 2020
Presenting https://twitter.com/Varun_dvn?ref_src=twsrc%5Etfw">@Varun_dvn in and as https://twitter.com/hashtag/MrLele?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#MrLele, releasing 1st Jan, 2021! There are more members to this family coming soon!https://twitter.com/karanjohar?ref_src=twsrc%5Etfw">@karanjoharhttps://twitter.com/apoorvamehta18?ref_src=twsrc%5Etfw">@apoorvamehta18https://twitter.com/ShashankKhaitan?ref_src=twsrc%5Etfw">@ShashankKhaitanhttps://t.co/XILkV0Hpbr">pic.twitter.com/XILkV0Hpbr
धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, ' हम्प्टीऔर बद्री तो अपनी दुल्हनिया ढूंढ चुके हैं और उनका सुखद अंत भी हो गया। अब एक और कहानी के साथ मजे करने का समय आ गया है लेकिन यह हीरो अपनी दुल्हनिया की खोज में नहीं है। यह हमारे लिए तीसरी बार सौभाग्य की बात है कि वरुण धवन और शशांक खेतान दोबारा एक साथ आ रहे हैं। बने रहो हमारे साथ और थोड़ा मजा 'लेले'। शशांक खेतान ने 2018 में आई फिल्म धड़क का भी निर्देशन किया था।
इसके अलावा वरुण धवन ने भी 'Mr.लेले' फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, 'MR लेले, मजा लेले.....मिस्टर लेले बिना रुके एंटरटेंमेंट करने के लिए आ रहा है।' वरुण धवन इस वक्त अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की रिलीज में व्यस्त है।
(भाषा एजेंसी से इनपुट के साथ)