वरुण धवन-नताशा दलाल का गुपचुप तरीके से हो गया है रोका!, जानें खबर की पूरी सच्चाई
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2020 15:43 IST2020-02-13T15:43:19+5:302020-02-13T15:43:19+5:30
वरुण धवन और नताशा की शादी के चर्चे बीते कई दिनो से सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

वरुण धवन-नताशा दलाल का गुपचुप तरीके से हो गया है रोका!, जानें खबर की पूरी सच्चाई
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर वरुण धवन और उनकी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के शादी की चर्चा हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। इंडस्ट्री का यह कपल ज्यादातर साथ भी दिखाई देते हैं फिर चाहे वो अवॉर्ड्स नाइट हो या वेडिंग फंक्शन। वहीं अब खबर है कि हमेशा साथ रहने वाले इस कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।
वरुण धवन और नताशा की शादी के चर्चे बीते कई दिनो से सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि दोनों के परिवार की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अब दोनों की सगाई की बात सामने आई है।
अब दोनों के सात फेरों में बंधने की प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल खबरें आ रही हैं कि नताशा और वरुण का रोका हो गया है, इस खबर से फैंस के बीत खुशी की लहर दौड़ गई है। लेकिन आपको बता दें कि ये खबर झूठी है। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने खुद इन खबरों को झूठ बताया है और कहा है कि उनका और नताशा दलाल (Natasha Dalal) का रोका नहीं हुआ है।
वहीं कुछ दिनों पहले डेविड धवन कह चुके गैं कि दोनों की शादी काफी धूमधाम से होगी और इसके बारे में सबको बताया भी जाएगा। अब ये शादी कब होगी इस पर सभी की नजर है। वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वरुण फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी रिलीज हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर भी दिखाई दी हैं।
