Box Office Collection: हिट साबित हुई वरुण धवन की फिल्म ‘ऑक्टोबर’, जानें भारत व चीन का कलेक्शन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 27, 2018 16:51 IST2018-04-27T16:51:13+5:302018-04-27T16:51:13+5:30
वरुण धवन और बनीता संधू की नई फिल्म ‘ऑक्टोबर’ 13 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर सराहा जा रहा है।

Box Office Collection: हिट साबित हुई वरुण धवन की फिल्म ‘ऑक्टोबर’, जानें भारत व चीन का कलेक्शन
मुंबई, 27 अप्रैल: वरुण धवन और बनीता संधू की नई फिल्म ‘ऑक्टोबर’ 13 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर सराहा जा रहा है।शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म वरुण धवन और बनिता संधू की अक्टूबर(ऑक्टोबर) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने दो हफ़्ते पूरे कर लिए हैं। अब तक फिल्म ने कुल 42 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: करन जौहर की 'कलंक' में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त फिर दिखेंगे साथ, वरुण-आलिया भी हैं
फिल्म को पांच करोड़ चार लाख रूपये की ओपनिंग मिली थी औरऑक्टोबर, वरुण धवन के करियर में एक हफ़्ते में सबसे कम कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है। वहीं, फिल्म ने चीन में भी अच्छी कमाई की है। खबर के अनुसार चीन में फिल्म ने 23वें दिन .14 मिलियन डॉलर यानि 93 लाख रूपये का कलेक्शन किया है और इसी के साथ फिल्म को अब तक चीन से 32.75 मिलियन डॉलर यानि 218 करोड़ 45 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है।
ये फिल्म चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर टॉप 10 में रही है लेकिन हाल के दिनों में कलेक्शन की रफ़्तार कम होने से इस लिस्ट से हट गई। माना जा रहा है कि हिंदी मीडियम की कमाई 220 से 225 करोड़ रूपये के आसपास पहुंच सकती है।