चाचा बनें वरुण धवन, भाभी जाह्नवी ने दिया बेटी को जन्म

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 31, 2018 15:45 IST2018-05-31T15:10:33+5:302018-05-31T15:45:21+5:30

फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित धवन आज एक बेटी के पिता बने हैं। उनकी पत्नी पत्नी जहान्वी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि की गई है कि रोहित के घर एक नन्ही परी आई है।

varun dhawan become uncle his bhabhi deliver baby girl celebration begins | चाचा बनें वरुण धवन, भाभी जाह्नवी ने दिया बेटी को जन्म

चाचा बनें वरुण धवन, भाभी जाह्नवी ने दिया बेटी को जन्म

मुंबई, 31 मई: फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित धवन आज एक बेटी के पिता बने हैं। उनकी पत्नी पत्नी जहान्वी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बात की  पुष्टि की गई है कि रोहित के घर एक नन्ही परी आई है। 

वहीं, रोहित के पिता डेविड धवन और उनके भाई वरुण इस खबर को सुनकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। कहा गया है कि   जल्द ही बच्ची को घर लाया जायेगा और एक बड़ा सेलिब्रेशन  भी होगा।
  
 बच्चे का घर पर स्वागत करने के लिए ज़ोरो से तैयारियां चल रही हैं और आश्चर्य की बात ये है की वरुण धवन अपनी भतीजी  के स्वागत के लिए क्या करेंगे। वरुण की भाभी जाह्नवी का बेबी शॉवर अप्रैल में रखा गया था। जिसे अटेंड करने खासतौर पर सोनाक्षी सिन्हा पहुंची थीं।

इतना ही नहीं इस खास दिन की  वरुण ने भी  फोटो शेयर की थीं जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल और धवन फैमिली एकसाथ दिखी थी। रोहित ने 'देसी ब्वॉय', 'ढिशूम' जैसी फिल्में डायरेक्ट की है। वहीं, वरुण इन दिनों अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म सुई धागा की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। साथ ही करण जौहर की फ़िल्म कलंक में भी वह नजर आने वाले हैं। इसमें वरुण के साथ आलिया भट्ट और आदित्य के साथ सोनाक्षी सिन्हा होंगी। 

Web Title: varun dhawan become uncle his bhabhi deliver baby girl celebration begins

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे