लाइव न्यूज़ :

रणवीर-दीपिका से लेकर विराट-अनुष्का तक कुछ ऐसे मनाया बी-टाउन ने अपना वैलेंटाइन डे, दिया अपने लव वन्स को स्पेशल मैसेज

By मेघना वर्मा | Updated: February 14, 2019 18:22 IST

रितेश देशमुख और जेनिलिया कि लव स्टोरी और उनका प्यार सभी के लिए इंस्पिरेशन जैसा है। इस वैलेंटाइन डे रितेश देशमुख ने वाइफ जेनिलिया के लिए स्पेशल मैसेज भेजा।

Open in App

प्यार और रोमांस का दिन वैलेंटाइन हो और लोग एक-दूसरे से प्यार का इजहार ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। आम लोगों के साथ आज बॉलीवुड के हमारे फेवरेट कपल्स भी वैलेंटाइन डे अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोई अपनी वाइफ के साथ डिनर डेट पर गया है तो किसी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है फोटो। आप भी देखिए अपने पसंदीदा कलाकारों ने कैसे मनाया अपना वैलेंटाइन डे और कैसे किया अपने पार्टनर को वैलेंटाइन का स्पेशल विश। 

1. विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

इंडिय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और उनकी गॉर्जियस वाइफ हमारी चहेती अनुष्का शर्मा वैलेंटाइन के मौके पर दिल्ली में हैं। विराट अपने होटल नुएवा में वाइफ अनुष्का और अपने दोस्तों के साथ दिखाई दिए। इंस्टा पर फोटो शेयर कर विराट ने खुद इसकी जानकारी दी। 

2. सोनम कपूर-आनंद अहूजा

पिछले साल शादी के बंधन में बंधे सोनम कपूर और आनंद अहूजा अपने पहले वैलेंटाइन पर साथ नहीं थे। मगर सोनम ने एक स्पेशल पोस्ट इंस्टा पर शेयर करके अपने हंसबैड को वैलेंटाइन विश किया। सोनम ने लिखा ''हैप्पी वैलेंटाइन डे माई लव...आई मिस यू एंड आई विल सी यू सून...''

3. राजकुमार राव-पत्रलेखा

अपनी एक्टिंक का जादू चलाने वाले एक्टर राजकुमार राव ने भी अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ एक फोटो शेयर किया। जिसमें उन्होंने पत्रलेखा को उनकी लाइफ में आने के लिए थैंक्स भी बोला। 

4. रितेश देशमुख- जेनिलिया डिसूजा

रितेश देशमुख और जेनिलिया कि लव स्टोरी और उनका प्यार सभी के लिए इंस्पिरेशन जैसा है। इस वैलेंटाइन डे रितेश देशमुख ने वाइफ जेनिलिया के लिए स्पेशल मैसेज भेजा। इंस्टा पर जेनेलिया और अपनी फोटो शेयर करते हुए रितेश ने लिखा अ लाइफ विथआउट लव इज लाइफ नॉट लिव्ड...

5. रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

अपना पहला वैलेंटाइन मनाते हुए दीपिका और रणवीर, गली बॉय फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में साथ दिखाई दिए। कार में बैठे जहां दीपिका और रणवीर एक-दूसरे पर प्यार लुटा रहे थें वहीं उनका ये रोमांटिक मोमेंट कैमरे में कैप्चर हो गया।

टॅग्स :वैलेंटाइन डेदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहसोनम कपूरअनुष्का शर्माविराट कोहलीराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल