'राम' नाम का टॉप पहनने पर वाणी कपूर पर लोगों का फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस को मजबूरी में हटानी पड़ी फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 13, 2019 15:59 IST2019-11-13T15:59:52+5:302019-11-13T15:59:52+5:30

हाल ही में वाणी कपूर वॉर फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे।

vaani kapoor gets trolled for wearing top having ram nam | 'राम' नाम का टॉप पहनने पर वाणी कपूर पर लोगों का फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस को मजबूरी में हटानी पड़ी फोटो

'राम' नाम का टॉप पहनने पर वाणी कपूर पर लोगों का फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस को मजबूरी में हटानी पड़ी फोटो

Highlightsएक्ट्रेस वाणी कपूर अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं।


एक्ट्रेस वाणी कपूर अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक ग्लैमरस फोटो शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस ने फ्रंट नॉट क्रॉप टॉप पहना था।इस लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही थी। फैंस ने उनके इस लुक की काफी तारीफ भी की। लेकिन उनके टॉप पर कुछ ऐसा लिखा था जिसको देखकर फैंस भड़क गए हैं।

वाणी के इस स्टाइलिश टॉप पर हरे राम हरे कृष्णा लिखा हुआ था। इसे देखकर लोगों को गुस्सा आ गया है।लोगों का कहना है कि इस तरह के कपड़ों पर राम नाम देख उनकी 'धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं'।





 लोगों ने वाणी और उनकी फिल्मों तक को बायकॉट करने की धमकी दे डाली। साथ ही में उन्होंने ऐक्ट्रेस के खिलाफ ऐक्शन लिए जाने की भी मांग की। इस तरह के कई कमेंट लोगों ने वाणी की फोटो पर किए हैं।





वाणी ने फोटो हटाई

जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो वाणी ने अपनी ये फोटो सोशल मीडिया से हटा ली हैं। सोशल मीडिया पर खुद के खिलाफ हो रहे विरोध के बाद एक्ट्रेस ने ये फैसला लिया है। हालांकि फिलहाल इस पूरे प्रकरण पर फिहलाल उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान वहीं आया है।


एक्ट्रेस के फोटो हटाए जाने पर भी उनका विरोध करने वालों ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनका विरोध काम आया क्योंकि वाणी कपूर ने तस्वीर हटा ली है।

हाल ही में वाणी कपूर वॉर फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली थी। फिल्म में वाणी के रोल को भी जमकर सराहा गया था।

Web Title: vaani kapoor gets trolled for wearing top having ram nam

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे