लाइव न्यूज़ :

होठों की प्‍लास्‍टिक सर्जरी करवा कर मौनी रॉय का यूजर्स ने उड़ाया मजाक, बोले- लिप्‍स सूज सूज कर कहीं गिर न जाएं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2019 08:50 IST

मौनी रॉय 'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर ब्लैक शॉर्ट ड्रेस और हरे रंग की जैकेट पहनकर पहुंची थीं।

Open in App

टीवी और फिल्‍म एक्‍ट्रेस मौनी रॉय फैंस के बीच पसंद की जाती हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद हाल ही में  मौनी रॉय सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्‍म भारत के प्रीमयर पर पहुंचीं थीं। जिसके बाद से उनका लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस दौरान मौनी काफी स्‍टाइलिश लुक में पहुंची लेकिन उनके होठों का जमकर मजाक उड़ा है।

मौनी रॉय 'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर ब्लैक शॉर्ट ड्रेस और हरे रंग की जैकेट पहनकर पहुंची थीं। जैसे ही मौनी रॉय की फोटो सोशल मीडिया पर आईं यूजर्स के कमेंट आने शुरू हो गए थे। ज्यादातर लोगों ने मौनी रॉय के लुक को देखकर उन्हें 'प्लास्टिक' करार दिया है।

मौनी रॉय का चेहरा पहले से कहीं ज्‍यादा सूजा हुआ दिखाई दे रहा था। बस इसी बात को लेकर इंटरनेट पर यूजर्स ने उन्‍हें ट्रोल कर दिया। मौनी की तस्‍वीर देख कर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'सिलिकॉन की हद कर दी है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- 'लिप्‍स सूज सूज कर कहीं गिर न जाएं'। 

एक अन्य ने लिखा- 'इतनी सर्जरी करवाने के बाद अब तो ये डरावनी दिखने लगी है'। मौनी का चेहरा इतना बिगड़ा हुआ दिखाई दे रहा था कि ट्रोलर्स ने मौनी की तस्‍वीर के नीचे कमेंट्स की बौछार लगा दी। 

इतना ही नहीं जब मौनी से समारोह के दौरान पूछा गया कि क्या उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है तो एक्ट्रेस ने कहा है कि आपको मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करना चाहिए, आपको खुद ही जवाब मिल जाएगा। यानि एक्ट्रेस ने कुछ भी साफ नहीं कहा है हॉलीवुड हो या बॉलीवुड स्टार जब भी प्लास्टिक सर्जरी कराते हैं तो उस पर खुलकर बात करते हैं लेकिन बॉलीवुड में अभी यह चलन नहीं आया है। 

टॅग्स :मौनी रॉयभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मैं अपमानित और सदमे में हूं': मौनी रॉय ने हरियाणा इवेंट के दौरान बुजुर्गों पर स्टेज पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

भारतशोध और नवाचार के नए दौर की चुनौतियों से निपटने की जरूरत

बॉलीवुड चुस्कीMouni Roy Photos: मौनी रॉय की लेटेस्ट फोटोज वायरल, बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस