वैलेंटाइन डे पर उर्वशी रौतेला ने की आई लव यू बोलने की जिद?, किसी ने बोला-सस्ता नशा तो किसी ने कहा राखी सावंत
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 14, 2020 15:18 IST2020-02-14T15:18:10+5:302020-02-14T15:18:10+5:30
उर्वशी अजीब से हरकतें करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में लेटी नजर आ रही हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वैलेंटाइन डे पर उर्वशी रौतेला ने की आई लव यू बोलने की जिद?, किसी ने बोला-सस्ता नशा तो किसी ने कहा राखी सावंत
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। उर्वशी फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। हाल ही में वह अपनी एक फोटो के कारण सुर्खियों में आईं थीं जो फिल्म भूल भुलैया के मंजुलिका करैक्टर की याद दिला रही थी। उर्वशी ने खुद इस फोटो को शेयर किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में उर्वशी किसी से आई लव यू कहने की डिमांड कर रही हैं। उर्वशी अजीब से हरकतें करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में लेटी नजर आ रही हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
दरअसल इस वीडियो में उर्वशी ने दिल्ली की लड़कियों की मिमिक्रि की है। उन्होंने वीडियो शेयर करके कैप्शन में लिखा है कि इस वैलेंटाइन वीक दिल्ली की लड़कियां कुछ ऐसी होंगी-आप बोलो आई लव यू, बस एक बार बोल दो।वीडियो में उर्वशी जिद करते हुए बार बार आई लव यू कहने को कह रही हैं।
उर्वशी के इस वीडियो को अब तक 11 लाख से बार देखा चुका है। फैंस उनकी वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें नशा करने के लिए ट्रोल भी कर दिया है। जबकि कुछ लोगों ने उनकी तुलना राखी सावंत से की है।
वर्कफ्रंट पर उर्वशी रौतेला पिछली बार पागलपंती में नजर आई थीं। इस फिल्म में पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज और कॉति खरबंदा थीं।
