लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा बयान, दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 28, 2020 20:12 IST

आठवले ने संवाददाताओं से कहा कि वह अदाकारा को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखेंगे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने कहा कि अगर पीड़िता के साथ कुछ भी गलत हुआ तो इसके लिए मुंबई पुलिस जिम्मेदार होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस एक सप्ताह के भीतर फिल्मकार अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करती है तो उनकी पार्टी आरपीआई (ए) प्रदर्शन करेगी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी एक पत्र लिखेंगे। साथ ही कहा कि उनकी पार्टी अदाकारा को सुरक्षा मुहैया कराएगी। पुलिस तुरंत कदम उठाती है और आरोपियों को गिरफ्तार करती है लेकिन कश्यप को अब तक नहीं पकड़ा गया है।

मुंबईः केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि एक अभिनेत्री द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के मामले में अगर पुलिस एक सप्ताह के भीतर फिल्मकार अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करती है तो उनकी पार्टी आरपीआई (ए) प्रदर्शन करेगी।

आठवले ने अदाकारा के साथ यहां संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विश्वास नांगरे से मुलाकात की। आठवले ने संवाददाताओं से कहा कि वह अदाकारा को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखेंगे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने कहा कि अगर पीड़िता के साथ कुछ भी गलत हुआ तो इसके लिए मुंबई पुलिस जिम्मेदार होगी।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि वह मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी एक पत्र लिखेंगे। साथ ही कहा कि उनकी पार्टी अदाकारा को सुरक्षा मुहैया कराएगी। आठवले ने कहा, ‘‘मैंने देखा है कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले में पुलिस तुरंत कदम उठाती है और आरोपियों को गिरफ्तार करती है लेकिन कश्यप को अब तक नहीं पकड़ा गया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी अदाकारा को सुरक्षा देगी। अगर सात दिन में कश्यप को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आरपीआई (ए) प्रदर्शन करेगी। ’’ पिछले सप्ताह कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। फिल्मकार ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है।

टॅग्स :अनुराग कश्यपमुंबईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?