Video: पति रणवीर सिंह को घर पर देख क्या कहती हैं दीपिका पादुकोण, खुद ही किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 28, 2019 10:59 IST2019-01-28T10:59:44+5:302019-01-28T10:59:44+5:30

रविवार को मुंबई में उमंग 2019 अवार्डस हुए, जहां बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा रहा।

umang 2019 ranvee singh reveals what says deepika padokone | Video: पति रणवीर सिंह को घर पर देख क्या कहती हैं दीपिका पादुकोण, खुद ही किया खुलासा

Video: पति रणवीर सिंह को घर पर देख क्या कहती हैं दीपिका पादुकोण, खुद ही किया खुलासा

रविवार को मुंबई में उमंग 2019 अवार्डस हुए, जहां  बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान जिस पर सबकी निगाह सबसे ज्यादा रही वो थे अभिनेता रणवीर सिंह। रणवीर यहां चीते के लुक वाली ड्रेस में पहुंचे थे।

रोहित शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के बीच हुई मजेदार बातचीत ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। यहां रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी को 'सिंबा' देने के लिए धन्यवाद भी किया। साथ ही उन्होंने बताया कि 'सिंबा' के बाद दीपिका घर पर उन्हें क्या कहकर बुलाती हैं।

बातों बातों में जब वह रोहित से कहते हैं कि सर आपने मेरी जिंदगी बना दी तो वह कहते हैं कि ये बैडरूम नहीं है स्टेज है इस पर वह कहते हैं 9 ब्लॉकबस्टर लगातार कोई कर सकता है। सर आपने मेरी लाइफ बना दी, मैं जब घर आता हूं तो मेरी बीवी भी गाती हैं, कहती हैं, आया पुलिस। वहां मौजूद सभी सेलेब्स हंसने लगते हैं।



रणवीर सिंह ने सिम्बा के टाइटल सॉन्ग पर परफॉर्म किया। बता दें, सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। रणवीर की दीपिका से शादी के बाद की इस फिल्म ने  250 करोड़ कमाने की थी। सिम्बा में रणवीर सिंह और सारा अली खान ने साथ काम किया था।

Web Title: umang 2019 ranvee singh reveals what says deepika padokone

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे