पहली बार ऑफिशियली इस फंक्शन में साथ नजर आए आलिया-रणबीर! इस अंदाज में आए नजर, देखें तस्वीरें
By मेघना वर्मा | Published: January 28, 2019 01:32 PM2019-01-28T13:32:22+5:302019-01-28T13:32:22+5:30
खबर तो ये भी है कि जल्द ही ये कपल सगाई के बंधन में बंध सकता हैं। पापा ऋषि कपूर की तबियत सही होने के बाद रणबीर और आलिया एक-दूसरे से सगाई कर सकते हैं
लगभग एक साल से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जाता है कि ये लवली कपल फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग से ही करीब आने लगा था। बीटाउन के इस नये कपल ने हलांकि अभी कुछ खुलकर अपने रिलेशनशिप की बात सामने नहीं रखी हैं। कैमरे और मीडिया से अक्सर ये कपल छिपते हुए भी दिखते हैं। मुंबई में हुए इवेंट उमंग 2019 में ये कपल एक साथ ऑफिशियली साथ दिखाई दिया।
मुंबई पुलिस को समर्पित इस अवॉर्ड फंक्शन में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कैमरे को साथ में पोज देते दिखाई दिए। इससे पहले सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी में कपल एक साथ दिखाई दिया था। मगर उस समय इन दोनों के लव अफेयर्स की सिर्फ चर्चाएं थीं।
दिया लव पोज
उमंग 2019 में आलिया और रणबीर ने एक साथ पोज दिया। इस फंक्शन में जहां रणबीर ब्लैक रंग के सूट में दिखे तो आलिया ने क्रीम और ग्रीन रंग का अनारकली सूट पहन रखा था। दोनों कपल ने एक-दूसरे के साथ बहुत सारी फोटोज क्लिक करवाई जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं फंक्शन में दोनों एक साथ एक दूसरे के बगल बैठे हुए भी दिखे।
कैटरीना भी थी मौजूद
आलिया से पहले रणबीर का नाम कैटरीना के साथ जोड़ा जाता रहा है। बताया ये भी जाता है कि दीपिका पादूकोण से ब्रेकअप की वजह भी कैटरीना ही थीं। उमंग 2019 के इस फंक्शन में कैटरीना भी मौजूद रही लेकिन इसका कुछ खासा असर रणबीर और आलिया पर नहीं दिखा।
इस साल जून में कर सकते हैं सगाई
खबर तो ये भी है कि जल्द ही ये कपल सगाई के बंधन में बंध सकता हैं। पापा ऋषि कपूर की तबियत सही होने के बाद रणबीर और आलिया एक-दूसरे से सगाई कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसी साल जून में दोनों सगाई कर लेंगे।