लाइव न्यूज़ :

Hanuman Jayanti 2020: टीवी पर भगवान हनुमान जी का रोल निभा चुके हैं ये एक्टर, दारा सिंह को भूल पाना है नामुमकिन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 8, 2020 10:54 IST

नेशनल टीवी पर पहली बार किसी मायथोलॉजिकल शो रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका में दारा सिंह दिखे थे

Open in App
ठळक मुद्देआज हनुमान जयंती का पावन पर्व हैकष्ट हरने वाले संकट मोचन हनुमान की जयंती का दिन लोग बड़ी आस्था के साथ मनाते हैं

आज हनुमान जयंती का पावन पर्व है। भक्तों के कष्ट हरने वाले संकट मोचन हनुमान की जयंती का दिन लोग बड़ी आस्था के साथ मनाते हैं। लोग प्रभु से अपने कष्टों को हरने की कामना करते हैं इस दिन लोग हनुमान जी का साथ ही अपने घरों में अखण्ड पाठ का भी आयोजन करते हैं। हनुमान जी को कलयुग का जागृत देवता कहा जाता है। ऐसे में छोटे पर भी कई स्टार्स ने हनुमान जी का रोल प्ले किया और फैंस के दिलों में घर कर गए। 

दारा सिंह

1987 में दूरदर्शन पर आई रामायण को आज तक लोग नहीं भूले हैं। रामायण का हर एक किरदार एक दम पर्फेक्ट लगा था। इस रामायण में हनुमान के रोल में दारासिंह नजर आए थे। अपनी जबरदस्त परसनेलिटी और शानदार आवाज के दम पर आज तक का दारा सिंह को ही हनुमान के रोल में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

निर्भय वाधवा

संकटमोचन महाबली में निर्भय वाधवा ने हनुमान जी को पर्दे पर जिया।हनुमान की तरह अपने आप को फिट रखने के लिए एक्टर निर्भय वाधवा अपनी शारीरिक गतिविधि का बेहद ख्याल रख रहे हैं।

दानिश अख्तर

सिया के राम सीरियल स्टार प्लस पर आया और इसको काफी पसंद भी किया गया। इस सीरियल में हनुमान के रूप में दानिश अख्तर फैंस से रूबरू हुए। दानिश असल जिंदगी में एक पहलवान हैं। उनको अपने रोल के लिए काफी तारीफें मिली।

विंदु दारा सिंह

दारा सिंह को हनुमान के रोल में काफी पसंद किया तो बेटे विंदु ने भी इस रोल को प्ले किया।पिता दारा सिंह की ही तरह एक्टर विंदु दारा सिंह ने भी टीवी पर शो 'जय वीर हनुमान' में हनुमान की भूमिका की थी।

टॅग्स :हनुमान जयंतीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?