लाइव न्यूज़ :

Bollywood Breaking News: टीवी एक्टर सुशील गौड़ा ने की आत्महत्या, शोक में डूबे फैंस और इंडस्ट्री

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 8, 2020 15:45 IST

टेलीविजन अभिनेता सुशील गौड़ा (Susheel Gowda) ने सुसाइड कर लिया है। उनके निधन से फैंस के साथ पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री स्तब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देकन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करना चाह रहे थे सुशील गौड़ाएक अभिनेता के अलावा वह एक फिटनेस ट्रेनर भी थे

टेलीविजन अभिनेता सुशील गौड़ा (Susheel Gowda) ने मांड्या स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मगर उनके निधन से फैंस के साथ पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री स्तब्ध है। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता की उम्र 30 वर्ष से अधिक थी और उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम किया था। 

फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना चाहते थे सुशील

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

टाइम्स ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सुशील गौड़ा ने मंगलवार (7 जुलाई) को सुसाइड किया था। उन्हें धारावाहिक अंतपुरा में अपने किरदार के लिए याद किया जाता है। इसके अलावा सुशील कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करना चाह रहे थे। एक अभिनेता के अलावा वह एक फिटनेस ट्रेनर भी थे। सुशील गौड़ा ने आगामी फिल्म सालगा में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। इसमें दुनिया विजय प्रमुख भूमिका में हैं।

सुशील की मौत से हैरान हैं दुनिया विजय

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

सुशील गौड़ा की मौत की खबर से हैरान दुनिया विजय ने फेसबुक पर लिखा, 'जब मैंने पहली बार उसे देखा तो मुझे लगा कि वह एक हीरो मटेरियल है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही उन्होंने हमें भी छोड़ दिया। समस्या जो भी थी, आत्महत्या इसका जवाब नहीं है। मुझे लगता है कि इस साल मौतों का सिलसिला खत्म नहीं होगा। यह केवल कोरोना वायरस के कारण नहीं है, लोग विश्वास खो रहे हैं क्योंकि उनके पास नौकरी नहीं है जो उन्हें जीवन जीने के लिए पैसा दे सकती है। संकट से दूर मजबूत बने रहने के लिए ये सही समय है।'

सदमे में हैं को-स्टार

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

सुशील की सह-कलाकार अमिता रंगनाथ ने कहा, 'मुझे अपने दोस्त से खबर मिली। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह नहीं है। वह बेहद मृदुभाषी व्यक्ति था, जो कभी अपना आपा नहीं खोता था। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि उसने हमें इतनी जल्दी छोड़ दिया। उनके पास मनोरंजन उद्योग में अधिक हासिल करने की प्रतिभा थी।'

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच