मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव का सड़क हादसे में निधन, सांगली-कोल्हापुर हाईवे पर डंपर की चपेट में आई...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2022 22:00 IST2022-11-13T21:59:51+5:302022-11-13T22:00:30+5:30

एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। अपनी मौत से एक दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया था।

Tujhyat Jeev Rangala Fame marathi actress Kalyani Kurale jadhav Death killed road accident in kolhapur viral video | मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव का सड़क हादसे में निधन, सांगली-कोल्हापुर हाईवे पर डंपर की चपेट में आई...

एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Highlights निधन से मराठी मनोरंजन जगत शोक में डूब गया है।डंपर की चपेट में आने से कल्याणी की मौत हो गई। एक वीडियो वायरल हो रहा है।

कोल्हापुरः सीरियल 'तुज्यत जीव रंगाला' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव का सड़क हादसे में निधन हो गया। सांगली-कोल्हापुर हाईवे पर एक डंपर की चपेट में आने से कल्याणी की मौत हो गई। उनके निधन से मराठी मनोरंजन जगत शोक में डूब गया है। वह 32 साल की थीं।

उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। कल्याणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। अपनी मौत से एक दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया था। मानो कल्याणी को मौत की ख्वाहिश हो...।

इस वीडियो में वह कहती हैं, ''वक्त की कीमत तब पता चलती है, जब वक्त बीत जाता है और जब कोई इंसान को छोड़ देता है...'' इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना और कल्याणी की बातें सुनकर नेटिजन्स भी भावुक हो गए हैं।

कल्याणी ने कुछ दिन पहले 'प्रेमाची भाकरी' नाम से एक होटल शुरू किया था। बीते शनिवार को जब वह होटल बंद कर बाहर आ रही थी तो तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी थी। टक्कर में उसकी मौत हो गई। मेरा दिन ज़रूर आएगा..., उनकी एक रील भी वायरल हो रही है।

Web Title: Tujhyat Jeev Rangala Fame marathi actress Kalyani Kurale jadhav Death killed road accident in kolhapur viral video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे