लाइव न्यूज़ :

ये हैं देश के टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इंडियन सेलिब्रटीज, फोर्ब्स मैग्जीन ने जारी की लिस्ट

By मेघना वर्मा | Updated: December 5, 2018 15:46 IST

फोर्ब्स मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया के टॉप 100 सेलिब्रिटीज मिलकर 3,140.25 करोड़ रूपए एक साथ इस साल में कमाए हैं।

Open in App

फोर्ब्स की ओर से जारी किए गए सबसे ज्यादा कमाने वाले इंडियन सेलिब्रिटीज में सबसे पहला नाम है सलमान खान का। जी हां साल भर की उनकी सुपरहिट फिल्में और टीवी विज्ञापन से उनकी कमाई की गणना करने के बाद फोर्ब्स मैग्जीन की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस साल के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इंडियन सेलिब्रिटिज में से एक हैं। 52 साल के सलमान ने एक अक्टूबर 2017 से 30 सितम्बर 2018 तक देश के सबसे ज्यादा कमाई 253.25 करोड़ रूपये कमाने वाले सेलिब्रटी हैं। 

दूसरे नंबर पर हैं विराट

इस लिस्ट में दूसरा नाम किसी बॉलीवुड का नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली का है। फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार क्रिकेटर ने एक साल में 228.09 करोड़ रूपए की कमाई की हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार। जिनकी एक साल की कमाई है 185 करोड़ रूपए। 

टॉप 5 में दीपिका पादुकोण

2012 के बाद पहली बार फोर्ब्स की इस लिस्ट में किसी वुमेन सेलिब्रटी का नाम आया है। चौथे नंबर पर हैं न्यूली वेड दीपिका पादुकोण। उनकी इस साल की हिट पद्मावत और उनके विज्ञापन से उनकी एक साल की कमाई कुछ 112.8 करोड़ रूपए हैं। वहीं पांचवे नंबर पर हैं महेन्द्र सिंह धोनी। जिनकी एक साल की कमाई है 101.77 करोड़ रूपए।

शाहरुख गिर गए नीचे

इस लिस्ट में जो सबसे तेजी से नीचे गए हैं वो हैं शाहरूख खान। किंग खान टॉप 10 में भी अपनी जगह नहीं बना पाये हैं। इस बार शाहरुख को 13वां स्थान मिला है। जो पिछले साल दूसरे नंबर पर थे। शाहरुख खान की इस साल की कमाई मात्र 56 करोड़ रूपए की है। प्रियंका चोपड़ा सीधे 49 नंबर पर हैं जो पिछले साल सातंवे नम्बर पर थीं।  

आमिर और अमिताभ टॉप 10 में

वहीं इस लिस्ट में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, सचिन तेंदुलकर और अजय देवगन टॉप 10 में आते हैं। फोर्ब्स मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया के टॉप 100 सेलिब्रिटीज मिलकर 3,140.25 करोड़ रूपए एक साथ इस साल में कमाए हैं। इस साल इस लिस्ट में कुल 18 वीमेन सेलिब्रिटी है जिनमें आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नु और पीवी सिन्धु आदि हैं। 

टॅग्स :सलमान खानआमिर खानविराट कोहलीदीपिका पादुकोणएमएस धोनीअमिताभ बच्चनशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस