TikTok Video: तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य सीख रहे थे योग, पीछे से तैमूर ने...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 15, 2019 14:56 IST2019-10-15T14:56:02+5:302019-10-15T14:56:02+5:30
तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर आए दिन छाए रहते हैं। तैमूर पर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।

TikTok Video: तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य सीख रहे थे योग, पीछे से तैमूर ने...
टिकटॉक वीडियो आज के समय में लोगों के बीच छाए रहते हैं। टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड में रहते हैं। इन वीडियोज को फैंस के द्वारा खासा पसंद भी किया जाता है। ऐसे में इन दिनों तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य और करीना कपूर के तैमूर का टिकटॉक वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इस वीडियो में लक्ष्य योग सीखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखेंगे कि किस तरह से लक्ष्य योग करते नजर आ रहे हैं कि तभी तैमूर वहां आते हैं और योग टीचर के लगे लग जाते हैं। तैमूर पीछे से आकर गले लग जाते हैं। तैमूर और लक्ष्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। वीडियो में तैमूर की बहन इनाया की झलक भी दिखी जा सकती है। वहीं, करीना कपूर खान भी वीडियो में पीछे बैठी नजर आ रही हैं। टिकटॉक पर तैमूर वैसे भी छाए रहते हैं। इस बार भी भी तैमूर का ये वीडियो छा गया है।