लाइव न्यूज़ :

थककर जमीन पर टाइगर श्रॉफ को सोता देख मां आयशा श्रॉफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

By अमित कुमार | Updated: July 10, 2020 10:02 IST

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपना सारा समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। ऐसे में टाइगर की मां आयशा अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।इस तस्वीर में टाइगर जमीन पर सोते नजर आ रहे हैं।टाइगर की मां ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि उन्हें अपने मेहनती बेटे पर गर्व है।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में एक अलग पहचान हासिल की है। साल 2014 में 'हीरोपंती' से डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। टाइगर बतौर एक्शन हीरो अपनी छाप छोड़ने में अब तक कामयाब रहे हैं। टाइगर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

हाल ही में टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में टाइगर जमीन पर सोते नजर आ रहे हैं। टाइगर की मां ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि उन्हें अपने मेहनती बेटे पर गर्व है। आयशा ने आगे लिखा, कड़ी मेहनत के बाद गहरी नींद, तुम पर बहुत गर्व है मेरे बेटे। आयशा श्रॉफ अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। 

अनुपम खेर ने टाइगर को कही यह बात

इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। यह तस्वीर फिल्म 'हीरोपंती' के दिनों की है। टाइगर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'जब दाढ़ी नहीं आती थी। #बचपना'। टाइगर श्रॉफ की इस तस्वीर पर वेटरन एक्टर अनुपम खेर का जबरदस्त रिएक्शन दिया। अनुपम खेर ने मजेदार कॉमेंट करते हुए लिखा, 'हड्डियाँ निकल आयी हैं। कुछ खाते क्यों नहीं?'

इस वजह से है टाइगर पर ज्यादा प्रेशर

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद चल रहे नेपोटिज्म को लेकर टाइगर श्रॉफ ने कहा था, 'अपने पिता का बेटा होने के कारण मेरे ऊपर ज्यादा प्रेशर है। लोगों को लगता है कि हमारे लिए बहुत आसान होता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, एक तरह से लोगों का ध्यान खींचना आसान होता है लेकिन हमें खुद को साबित करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है।

टॅग्स :टाइगर श्रॉफबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच