लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट आई सामने, 5 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

By वैशाली कुमारी | Updated: December 7, 2021 21:58 IST

फिल्म मे कंगना फाइटर जेट प्लेन की पायलट की भूमिका निभा रही हैं। बतादें कि कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी आने वाली फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट की जानकारी दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देकंगना की फिल्म 2022 के दशहरे पर रिलीज होगी तेजस की रिलीज के लिए डेट फाइनल कर ली गई है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म मे कंगना फाइटर जेट प्लेन की पायलट की भूमिका निभा रही हैं। बतादें कि कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी आने वाली फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट की जानकारी दी है। 

कंगना की फिल्म 2022 के दशहरे पर रिलीज होगी। तेजस की रिलीज के लिए डेट फाइनल कर ली गई है। वहीं फिल्म के निर्माता आरएसवीपी ने भी फिल्म की रिलीज डेट घोषित की है। बतादें कि तेजस का लेखन और निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है। बता दें कि आरएसवीपी ने इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक्स पर आधारित फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का निर्माण किया था। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी और फिल्म उरी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।  

फिल्म तेजस 5 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आरएसवीपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तेजस की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए लिखा है कि यह एक ऐसी महिला की कहानी है जिसने आसमान छूने का फैसला किया था। भारतीय वायु सेना को समर्पित फिल्म तेजस दशहरे पर 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। बतादें कि तेजस की शूटिंग पिछले ही महीने पूरी हो गई थी।

वहीं कंगना रनौत की दूसरी फिल्म धाकड़ भी रिलीज के लिए तैयार है। धाकड़ फिल्म में कंगना रनौत एक स्पाई एजेंट का रोल प्ले कर रहीं है। बतादें कि इसके बाद माइथोलॉजिकल फिल्म द इनकार्नेशन ऑफ सीता में भी कंगना लीड रोल में दिखाई देंगी। सिर्फ यही नहीं कंगना के होम प्रोडक्शन की फिल्म टीकू वेड्स शेरू पर भी काम जारी है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर अहम भूमिका में नजर आएंगें। 

टॅग्स :कंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच