लाइव न्यूज़ :

"कभी खुशी कभी गम" की 'पू', अब दिखती हैं ऐसी, देखे तस्वीर

By वैशाली कुमारी | Updated: August 22, 2021 15:34 IST

फिल्म "कभी खुशी कभी गम " करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली "मालविका राज" ने 'पू' बनकर लोगों का दिल जीत लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमालविका जल्द ही फिल्म स्कॉड में  बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैंमालविका ने अपना करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' करण जौहर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म के हर किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल, जया बच्चन, और करीना कपूर जैसे सुपरस्टार्स के अलावा फिल्म के हर किरदार ने अपनी पहचान बनाई। यहां तक कि फिल्म में काम करने वाले बाल किरदारों को भी खूब पसंद किया गया था। 

27 साल की हो चुकी हैैं मालविका राज यानी "पू" 

फिल्म "कभी खुशी कभी गम " करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली "मालविका राज" ने 'पू' बनकर लोगों का दिल जीत लिया था। 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म को रिलीज हुए काफी साल बीत चुके हैं। वहीं अब पू का किरदार निभाने वाली मालविका 27 साल की हो चुकी हैं। मालविका बचपन की तरह आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को साझा करती हैं। 

चाइल्ड आर्टिस्ट से शुरू किया था करियर: 

मालविका ने अपना करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। उन्होंने करण जौहर 'कभी खुशी कभी गम' में पू का किरदार निभाया था। इसके बाद से उन्हें फिर किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया क्योकि अपनी पढ़ाई की वजह से उन्होनें अपने फिल्मी करियर को छोड़ दिया था। इससे पहले मालविका ने 'जमाने से क्या डरना' जैसी फिल्म में भी काम किया है। दरअसल, इस फिल्म में वह उस वक्त इतनी छोटी थीं कि वह रवीना टंडन और संजय दत्त के गोद में खेलती थीं। ये भी रोल उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट निभाया था।

 एकबार फिर से फिल्मों की ओर रुख कर रहीं हैं मालविका: 

लेकिन इतने सालों के बाद मालविका अब एक बार फिर से फिल्मों का रुख कर रहीं हैं। वह जल्द ही फिल्म स्कॉड में  बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग बेलारूस में की गई है। फिल्म में एक्शन डायरेक्टर कीर बेक ने हॉलीवुड जैसे एक्शन सीक्वेंस दिए हैं। मालविका एकबार 'यू एंड आई' नाम की मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आई थीं। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड फ्लैशबैक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!