लाइव न्यूज़ :

The Lady Killer Trailer OUT: अर्जुन और भूमि की फिल्म का ट्रेलर आया सामने, 3 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

By धीरज मिश्रा | Updated: October 29, 2023 18:04 IST

सिनेमाघरों में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म द लेडी किलर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रविवार को रिलीज किया गया है। फैंस को ट्रेलर पसंद आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे3 नवंबर को द लेडी किलर सिनेमाघरों में होगी रिलीज उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर फिल्म की कहानी बुनी हुई हैफिल्म अजय बहल द्वारा निर्देशित किया गया है

The Lady Killer Trailer OUT: दीवाली नजदीक है और सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्म दस्तक देने वाली है। इस कड़ी में सिनेमाघरों में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म द लेडी किलर भी दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रविवार को रिलीज किया गया है। इस फिल्म में अर्जुन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं भूमि का किरदार भी जबरदस्त रहने वाला है। मालूम हो कि अर्जुन कपूर आखिरी बार 2022 में एक विलेन रिटर्न्स और इस साल की शुरुआत में कुट्टी में सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आए थे।

वह एक बार फिर रहस्यमय थ्रिलर में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। द लेडी किलर फिल्म अजय बहल द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म इस शुक्रवार को थिएटर में रिलीज की जाएगी। 2 मिनट और 22 सेकंड के इस ट्रेलर को फैंस के द्वारा पसंद किया जा रहा है। खास बात यह है कि अर्जुन और भूमि फिल्म के ट्रेलर में एक दूसरे के साथ चूहे बिल्ली का खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर फिल्म की कहानी बुनी हुई है। दर्शकों को ट्रेलर में बर्फ से ढके पहाड़ और बेवफाई के साथ क्राइम फिक्शन काफी पसंद आ रहा है। 

 

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी

सिनेमाघरों में 3 नवंबर को रिलीज होने वाली अर्जुन की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज की जाएगी। हालांकि एक वक्त यह खबर भी सामने आई थी कि बजट की कमी के कारण फिल्म को रोक लगा दिया गया है। हालांकि फिल्म को बजट मिलने के बाद बनाया गया। साथ ही फिल्म के रिलीज होने से पहले अब इसका ट्रेलर भी आ गया है। 

फैंस को पसंद आया

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर द लेडी किलर के ट्रेलर को फैंस के द्वारा पसंद किया गया है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह फिल्म अर्जुन के जीवन की सबसे अच्छी फिल्म होगी। दूसरे यूजर ने लिखा कि भूमि भी इस फिल्म को हमेशा याद रखेंगी। तीसरे यूजर ने लिखा कि हम इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

 

टॅग्स :अर्जुन कपूरभूमि पेडनेकरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड इंस्टा तड़काहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच