लाइव न्यूज़ :

The Kashmir Files box office collection Day 6: 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब 'द कश्मीर फाइल्स', 6वें दिन फिल्म का रहा शानदार प्रदर्शन

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2022 11:10 IST

The Kashmir Files box office collection Day 6: द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। रिलीज के 6वें दिन फिल्म ने कथित तौर पर 19.05 करोड़ रुपये कमाए।

Open in App
ठळक मुद्देद कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया थाफिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्देशित किया हैद कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित है

The Kashmir Files box office collection Day 6: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर लगातार छठें दिन भी बेहतर प्रदर्शन किया।  फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रभास की राधे श्याम और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी बड़ी फिल्में सामने होने के बावजूद  द कश्मीर फाइल्स को इसका जरा भी नुकसान नहीं हुआ।

 फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। रिलीज के 6वें दिन फिल्म ने कथित तौर पर 19.05 करोड़ रुपये कमाए। कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 79.25 करोड़ रुपये हो चुके हैं। 5वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये कमाए। और छठे दिन इसने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन इस हफ्ते फिल्म की कमाई से ज्यादा रहने की उम्मीद है। फिल्म पंडितों के मुताबिक यह जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर जाएगी। वहीं सभी की निगाहें अब होली की छुट्टी और रिलीज के बाद से दूसरे वीकेंड पर टिकी हैं। गौरतलब है कि 18 मार्च को अक्षय कुमार और अनुपम खेर-स्टारर  बच्चन पांडे भी रिलीज हो रही है। 

बात करें द कश्मीर फाइल्स की तो इसे 11 मार्च को रिलीज किया गया था। यह 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं। फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है।

 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सहिन्दी सिनेमा समाचारVivek Ranjan Agnihotriअनुपम खेरमिथुन चक्रबर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच