साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'KGF चैप्टर 1' के सुपरहिट होने के बाद 'KGF चैप्टर 2' का इंतजार सभी को बेसब्री से है। इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्सहित हैं और हो भी क्यों ना ! इसमें संजय दत्त भी जो नजर आने वाले हैं। बतादें कि इस फिल्म में संजय दत्त बेहद ही अहम भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं संजू बाबा ने इस फिल्म के लिए डबिंग का काम पूरा कर लिया है। उन्होंने खुदही इस बात कि जानकारी दी है। दरअसल संजय ने सोशल मीडिया तस्वीरें शेयर कर इस बात कि जानकारी दी है।
संजय ने ट्विटर पर 'KGF चैप्टर 2' के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अधीरा की भूमिका के लिए डब करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में वह फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ संजय ने लिखा, 'अधीरा एक्शन में वापस आ गया है। KGF चैप्टर 2 के डबिंग सेशन खत्म हो चुके हैं और फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने के रास्ते पर चल पड़ी है।'
इस फिल्म में संजय अधीरा नाम के विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। वह मेन विलेन की भूमिका में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने अपने किरदार को लेकर कहा था कि 'मेरी यह भूमिका 'एवेंजर्स: एंडगेम' के सुपर विलेन थैनोस की तर्ज पर होगी'। पिछले साल इस फिल्म के लिए संजय का पहला लुक सामने आया था, जिसमें वह अधीरा के दमदार अवतार में नजर आ रहे थे। संजय के इस लुक के सामने आने के बाद फैंस ने तो यह तक कह दिया था कि विलेन हीरो पर भारी पड़ेगा।