लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले ही रिलीज होगी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी', चुनाव आयोग ने दी हरी झंडी

By भाषा | Updated: April 3, 2019 14:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रिलीज करने को लेकर विवाद गरमाया हुआ है.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रिलीज करने को लेकर विवाद गरमाया हुआ है. यह फिल्म आगामी शुक्रवार (5 अप्रैल) को रिलीज हो रही है. कई राजनीतिक पार्टियों ने इसे आचारसंहिता का उल्लंघन मानते हुए इसकी रिलीज रोकने की मांग चुनाव आयोग से की है.

लेकिन चुनावी माहौल के बीच फिल्म रिलीज करने पर चुनाव आयोग को कोई आपत्ति नहीं है. चुनाव आयोग ने अपनी तरफ से फिल्म को हरी झंडी दे दी है. आयोग का कहना है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) फिल्म पर फैसला लेने के लिए कम्पोनेंट एथॉरिटी है. सीबीएफसी ने फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया है.

अब फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होगी या नहीं, ये तय करना हमारा काम नहीं है. चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया कि फिल्म की रिलीज डेट तय करने में उनकी कोई भूमिका नहीं है. इससे पहले सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया.

इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भूमिका मनोज जोशी निभा रहे हैं. साथ ही दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, प्रशांत नारायणन, जरीना वहाब, बरखा बिष्ट सेनगुप्ता, अंजन श्रीवास्तव, यतीन कार्येकर, राजेंद्र गुप्ता और अक्षत आर सलूजा मुख्य भूमिकाओं में हैं. सुरेश ओबेरॉय, आनंद पंडित और आचार्य मनीष भी फिल्म के निर्माताओं में हैं.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविवेक ओबेरॉयलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस