लाइव न्यूज़ :

इसलिए फराह खान को पसंद हैं राखी सावंत, दीपिका पादुकोण से तुलना में कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: August 27, 2021 15:27 IST

राखी सावंत को हाल ही में जी कॉमिडी शो पर देखा गया था जहां उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। राखी ने इस दौरान बताया कि शुरुआती दिनों में वह ऑडिशन के लिए क्या क्या करती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देराखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें फराह खान ने उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से की हैतस्वीर में लिखा है- मैंने इंडस्ट्री को दो मेगास्टार्स दिए हैं, एक दीपिका पादुकोण और दूसरी राखी सावंतफराह ने कहा है कि राखी फिल्म मैं हूं ना के सेट पर वक्त को लेकर सबसे अधिक पाबंद रही है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री व डांसर राखी सावंत इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में राखी सावंत को रक्षाबंधन को मौके पर सलमान खान और सोहेल खान को राखी बांधते देखा गया। राखी ने एक वीडियो के जरिए ये बताया कि वह सलमान खान और सोहेल खान से कितना लगाव है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और तस्वीरों को लेकर भी सुर्खियों में रहा करती हैं।

इस बीच राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें फराह खान के साथ दीपिका और वह खुद नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में फराह खान का एक मैसेज भी है जिसमें कोरियोग्राफर ने राखी के बारे में लिखा है। फराह खान ने कहा है कि राखी और दीपिका की खोज उन्होंने की है और कुछ मामलों में राखी को वह बहुत पसंद करती हैं। फराह खान के इस मैसेज से राखी फुले नहीं समा रही हैं। राखी ने फराह को प्यार भेजा है।

फराह खान ने लिखा है-  'मैंने इंडस्ट्री को दो मेगास्टार्स दिए हैं, एक दीपिका पादुकोण और दूसरी राखी सावंत। दोनों ही शानदार ऐक्टर्स हैं, लेकिन मुझे यह कहना ही पड़ेगा कि राखी फिल्म मैं हूं ना के सेट पर वक्त को लेकर सबसे अधिक पाबंद, हार्ड वर्किंग, काफी व्यवहार कुशल और रिस्पेक्टफुल लड़की थीं और इसके लिए मैं उसे बहुत पसंद करती हूं।'

राखी सावंत को हाल ही में जी कॉमिडी शो पर देखा गया था जहां उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। राखी ने इस दौरान बताया कि शुरुआती दिनों में वह ऑडिशन के लिए क्या क्या करती थीं। फिट और स्लिम दिखें इसके लिए वह एक कटोरी दाल पीकर अपना दिन गुजारा करती थीं। तब राखी ने यह भी बताया था कि फराह खान ने उनके करियर में उनकी काफी मदद की है। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणराखी सावंतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच