लाइव न्यूज़ :

Thappad Box Office Prediction day 1: घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती है तापसी पन्नू की थप्पड़, पहले द‍िन ऐसी रहेगी कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 27, 2020 13:41 IST

Thappad Box Office Prediction day 1: बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्‍नू की फ‍िल्‍म थप्पड़ 28 फरवरी को र‍िलीज हो रही है। जानते हैं घरेलू ह‍िंसा के ख‍िलाफ आवाज उठाने वाली यह फ‍िल्‍म पहले द‍िन कितना कमा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्‍नू की फ‍िल्‍म थप्पड़ 28 फरवरी को र‍िलीज हो रही है।मुल्‍क, आर्टिकल 15 जैसे विषयों पर फ‍िल्‍म बनाने वाले निर्देशक अनुभव सिन्‍हा ने इस फ‍िल्‍म में घरेलू ह‍िंसा को प्रदर्शित किया है।मुल्क और आर्टिकल 15 जैसी संवेदनशील फिल्मों का निर्देशन करने वाले अनुभव सिन्हा अब तापसी पन्नू को लेकर फिल्म थप्पड़ लाए हैं। फिल्

मुल्क और आर्टिकल 15 जैसी संवेदनशील फिल्मों का निर्देशन करने वाले अनुभव सिन्हा अब तापसी पन्नू को लेकर फिल्म थप्पड़ लाए हैं। फिल्म घरेलू हिंसा पर बनाई गई है। जो शादीशुदा जिदंगी में एक  बेहद अहम सवाल उठाती है- क्या थप्पड़ बस इतनी सी बात है? फिल्म के ट्रेलर को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।

तापसी पन्नू एक अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। तापसी की फिल्में मनोरंजन के साथ साथ एक अहम विषय को उठाती हैं। 2019 में आई उनकी फिल्म सांड़ की आंख  महिला सशक्तिकरण पर बनी थी, जिसको फैंस से काफी सराहना मिली थी। शादीशुदा जीवन में घरेलू हिंसा के मुद्दे पर बनी थप्पड़ को लेकर चर्चा तो हो रही है, मगर यह चर्चा टिकट बिक्री में तब्दील होती है या नहीं, इसका पता कल चलेगा।

फिलहाल थप्पड़ की पहले दिन कमाई को लेकर अलग अलग जानकारी सामने आ रही है।फ़िल्म कारोबार पर नज़र रखने वाली सुपर सिनेमा मैगज़ीन के अनुसार, थप्पड़ पहले दिन 1.75 करोड़ से 2.25 करोड़ की कमाई कर सकती है। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट का अनुमान है कि थप्पड़ की ओपनिंग 4 करोड़ के आसपास रह सकती है। वहीं, कुछ और ट्रेड जानकारों के अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 2 करोड़ से 2.50 करोड़ तक जमा कर सकती है। 

अनुभव सिन्हा की लास्ट फिल्म की बात करें तो 2019 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 ने 5.02 करोड़ की ओपनिंग की थी। थप्पड़ 28 फरवरी को रिलीज हो रही है।  थप्पड़ में पावेल गुलाटी तापसी के पति के रोल में दिखेंगे। पावेल का यह फ़िल्म डेब्यू है। रत्ना पाठक शाह, तन्वी आज़मी, दिया मिर्ज़ा, राम कपूर और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।

टॅग्स :थप्पड़ मूवीतापसी पन्नूअनुभव सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!