लाइव न्यूज़ :

साउथ स्टार नितिन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडुकुरी से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

By अमित कुमार | Updated: July 27, 2020 11:16 IST

तेलूगू एक्टर नितिन साउथ में काफी पॉपुलर हैं। फैंस नितिन की फिल्मों का इंतजार बेसब्री के साथ करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के खौफ के बीच नितिन ने फाइनली अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडुकुरी से शादी रचा ली है।लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडुकुरी के साथ रिश्ते ऑफिश्यली होने के बाद से ही फैंस इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे।

कोरोना वायरस के कारण इस साल शादी-विवाह का ज्यादातर प्रोग्राम को कैंसिल कर दिया गया। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटी तक इस महामारी की वजह से अपनी शादी की डेट को आगे के लिए टाल चुके हैं। ऋचा चड्डा-अली फजल के अलावा वरुण धवन भी इस साल शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते खौफ के कारण इन सभी सेलिब्रेटियों ने इंतजार करना बेहतर समझा। 

इस बीच तेलूगू एक्टर नितिन की शादी की खबर आ रही है। कोरोना वायरस के खौफ के बीच उन्होंने फाइनली अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडुकुरी से शादी रचा ली है। कुछ दिन पहले ही इस कपल ने सगाई की थी। लेकिन शादी कब होगी इस बात की जानकारी इन्होंने किसी से शेयर नहीं की। रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को सात फेरे लेकर यह दोनों ही कपल अब एक-दूसरे के जीवन साथी बन गए हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है नितिन की शादी की तस्वीरें

फैंस नितिन की शादी का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे थे। लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडुकुरी के साथ रिश्ते ऑफिश्यली होने के बाद से ही फैंस इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे। रविवार को शादी के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले नितिन ने खुद सगाई की तस्वीरें भी अपने सोशल एकाउंट पर शेयर की थीं। 

 

नए जोड़े को फैंस दे रहे शुभकामनाएं

शादी की तस्वीरों में दिख रहा है कि नितिन ने पिंक रंग की शेरवानी पहन रखी है तो वहीं शालिनी पिंक और यलो रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। ये दोनों साथ में काफी अच्छे दिखाई दे रहे हैं। फैंस लगातार इनकी तस्वीरों पर कमेंट्स कर नए जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि तेलूगू ही नहीं नितिन की फैन फॉलोइंग हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी ज्यादा है। 

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच