तेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग
By संदीप दाहिमा | Updated: March 3, 2026 16:51 IST2026-03-03T16:35:48+5:302026-03-03T16:51:09+5:30
Tejasswi Prakash: टीवी की फेमस बहू तेजस्वी प्रकाश अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, टीवी की क्वीन तेजस्वी प्रकाश ने वेब सीरीज 'साइको सैयां' से ओटीटी पर डेब्यू कर लिया है।

तेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग
Psycho Saiyaan, Tejasswi Prakash: टीवी की फेमस बहू तेजस्वी प्रकाश अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, टीवी की क्वीन तेजस्वी प्रकाश ने वेब सीरीज 'साइको सैयां' से ओटीटी पर डेब्यू कर लिया है। संस्कारी बहू और नागिन के रोल के बाद अब एक्ट्रेस का ये अलग अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है, रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में एक्ट्रेस काफी अलग और ज्यादा बोल्ड नजर आ रही हैं। तेजस्वी वेब सीरीज में दिग्गज अभिनेता और सांसद रवि किशन के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं, एक्ट्रेस के वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा टॉप स्टार रवि किशन अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनके साथ तेजस्वी की जोड़ी स्क्रीन पर दर्शकों को पसंद आ रही है, वहीं कुछ यूजर्स फनी कमेंट भी कर रहे हैं जैसे 'तेजू, ये क्या देख लिया हमने!', 'करण ये सब कैसे देख रहा होगा?', सांसद जी को ऐसे रोल सूट नहीं करते, आपको बता दें साइको सैयां 25 फरवरी 2026 से Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो चुकी है।