लाइव न्यूज़ :

'सड़क 2' के ट्रेलर पर सामने आया कंगना रनौत का रिएक्शन, कहा- आर बाल्की कही छिप गए हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2020 14:06 IST

आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ऐसे में अब कंगना रनौत का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर कमेंट किया है। यही नहीं, उन्होंने फिल्ममेकर आर बाल्की को ढूंढने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपोटिज्म डिबेट के बीच आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने सबसे ज्यादा नापसंद किये जाने वाले ट्रेलर का रिकॉर्ड बनाया है।सड़क 2 के ट्रेलर को अब तक करीब 4.7 मिलियन के आस पास डिस्लाइक्स मिल चुके हैं जोकि एक रिकॉर्ड है

आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर बुधवार (12 अगस्त) को रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को 28 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। पहले ट्रेलर को 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था, लेकिन संजय दत्त की कैंसर होने की खबर के बाद इसकी रिलीज को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया। वहीं, 'सड़क 2' के ट्रेलर को लाइक्स से ज्यादा डिस्लाइक्स मिले हैं। यही नहीं, अब कंगना रनौत की ओर से भी इस ट्रेलर को लेकर जवाब सामने आया है। 

यही नहीं, ट्वीट करते हुए कंगना रनौत की टीम ने फिल्ममेकर आर बाल्की को भी ढूंढने को कहा है। टीम बे ट्वीट कर लिखा, 'कोई आर बाल्की को ढूंढ दो। वो कही छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से बेहतर एक्टर कोई नहीं है। शर्म कर लो थोड़ी शर्म कर लो। ब्रेन वॉश करने की भी एक लिमिट होती है। दोनों पप्पू एवरेज से भी नीचे हैं लेकिन माफिया मीडिया, उनके दोस्तों और झूठे अवार्ड्स ने उनकी खूब तारीफ़ कर रखी है। उनका समय अब खत्म हुआ।'

बता दें, नेपोटिज्म डिबेट के बीच आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने सबसे ज्यादा नापसंद किये जाने वाले ट्रेलर का रिकॉर्ड बनाया है। इस पर रिएक्शन देते हुए पूजा भट्ट ने लिखा- सब एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सड़क 2 के ट्रेलर को अब तक करीब 4.7 मिलियन के आस पास डिस्लाइक्स मिल चुके हैं जोकि एक रिकॉर्ड है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भट्ट परिवार को काफी फैंस ने सवालों के घेरे में लिया था। खासकर महेश भट्ट, जो इस फिल्म के निर्देशक हैं। जिसका प्रभाव अब फिल्म के ट्रेलर पर भी दिख रहा है।

संजय दत्त ने इस फिल्म में रवि नाम के एक ट्रैवल एजेंट का किरदार निभाया है। जो आलिया और आदित्य को एक टूरिस्ट बुकिंग पर लेकर जाते हैं। आलिया और आदित्य एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन इनके प्यार के पीछे कई दुशमन पड़े हुए हैं। संजय दत्त का सामना इन अंजान दुशमनों से होता है। इस कहानी में एक बेहद खतरनाक ट्विस्ट की झलक भी दी गई है। इस ट्विस्ट की एक झलक ही डरा देने वाली है। 

फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त दमदार दिखाई दे रहे हैं। वहीं आदित्य एक लवर ब्वॉय का रोल प्ले कर रहे हैं। ट्रेलर में दो तरह की लव स्टोरी को दर्शाया गया है। पूजा भट्ट-संजय दत्त और आलिया भट्ट-आदित्य राय कपूर की लव स्टोरी ही फिल्म की कहानी है। लेकिन इस कहानी के बीच कई तरह की परेशानियां आती है, जिनसे निकलते हुए उन्हें अपनी कहानी को अंजाम तक पहुंचाना होगा। 

टॅग्स :कंगना रनौतसंजय दत्तरणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?