लाइव न्यूज़ :

250 करोड़ क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनंसग वॉरियर', बाकी सब ढेर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 4, 2020 09:43 IST

अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी: द अनंसग वॉरियर' इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म मानी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही है. . इसकी कमाई पर नई रिलीज फिल्मों का कोई असर नहीं पड़ रहा है

अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही है. इसकी कमाई पर नई रिलीज फिल्मों का कोई असर नहीं पड़ रहा है. यही वजह है कि फिल्म 250 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार कर चुकी है.

अपनी रिलीज के चौथे वीकेंड में 'तानाजी' ने यह कारनामा कर दिखाया है. 2020 की यह पहली 250 करोड़ी फिल्म है. इसी के साथ यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी कामयाब फिल्म भी बन गई है. 'तानाजी' ने चौथे वीकेंड में शुक्रवार को 2.77 करोड़ रु. का कलेक्शन किया था. शनिवार और रविवार को कलेक्शन्स में उछाल देखने को मिला.

शनिवार को जहां इस फिल्म ने 4.48 करोड़ रु. का कलेक्शन किया, वहीं रविवार को 6.28 करोड़ रु. की कमाई की. इस फिल्म का यह वीकेंड कलेक्शन नई रिलीज फिल्म 'जवानी जानेमन' से भी ज्यादा है. इसी के साथ 'तानाजी' का 14 दिनों का कलेक्शन 251.40 करोड़ रु. हो गया है. यह हिंदी सिनेमा की 12वीं सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है.

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनतानाजी: द अनसंग वॉरियरअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस