तैमूर ने जब लगातार घूरने के बाद कैमरापर्सन से क्यूटनेस में कह दी ये बात, देखें वायरल वीडियो
By मेघना वर्मा | Updated: November 1, 2018 10:51 IST2018-11-01T10:51:59+5:302018-11-01T10:51:59+5:30
आपको बता दें इस वीडियो को अब तक इंस्टा पर कुल 45 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

तैमूर ने जब लगातार घूरने के बाद कैमरापर्सन से क्यूटनेस में कह दी ये बात, देखें वायरल वीडियो
बॉलीवुड के स्टार किड तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस को लेकर लोगों के बीच रहते हैं। कभी मां करीना के साथ वो स्पॉट किए जाते हैं तो कभी पापा सैफ की गोद में वो हंसते हुए नजर आते हैं। तैमूर की फोटोज और वीडियो आय दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।
View this post on Instagram
इस वीडियो में तैमूर कार से निकलते ही हैं कि सारे कैमरे का रूख उनकी तरफ ही हो जाता है। हाल ही में तैमूर अपने मुंबई वाले घर में काफी दिनों बाद लौटे हैं। इसी समय का एक वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आपको बता दें इस वीडियो को अब तक इंस्टा पर कुल 45 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
इस वीडियो में कार से उतरते ही तैमूर के सामने कुछ कैमरे वाले उनकी फोटो खींचते हैं। तैमूर उनको कुछ देर तक देखने के बाद कैमरापर्सन्स को क्यूटनेस और बॉलीवुड अंदाज में हाय और हैलो करते हैं और वहां से चले जाते हैं।
तैमूर की ऐसी छोटी-छोटी वीडियोज अक्सर इंस्टा और फेसबुक पर वायरल दिख जाती हैं। आपको बता दें तैमूर अपने नाम की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। सैफ अली खान को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। अपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर उन्हें निशाना बनाया गया था।