लाइव न्यूज़ :

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस अंदाज में होगी दयाबेन की एंट्री, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2019 11:12 IST

दयाबेन के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है, फैंस को जानकर खुशी होगी कि अब शो में दया एक बार फिर से वापसी कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशो में दया के साथ जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी भी चाहते हैं कि दिशा शो का हिस्सा बनी रहे हैं। दिलीप ने हाल ही में कहा था कि दिशा ने 10 साल ये रोल निभाया है

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक लंबे समय से फैंस मनोरंजित कर रहा है। फैंस को काफी समय से शो में दयाबेन का इंतजार भी। क्योंकि काफी टाइम से शो से दयाबेन नदारत हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म हो रहा है क्योंकि शो की दयाबेन यानि दिशा वकानी एक फिर से शो में अपनी वापसी कर रही हैं। शो में दया की ग्रांड एंट्री होने जा रही है। इसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही है।

इन दिनों दया को लेकर कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटो में दयाबेन और जेठालाल एक दूसरे से फोन पर वीडियो चैट में बात करते नजर आ रहे हैं।  फोटो में दया और जेठा दोनों ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें को दिशा कवानी ने एपिसोड की कुछ पोर्शन की शूटिंग की है। लेकिन पूरे टाइम की शूटिंग की अभी भी बातचीत चल रही है। दिशा की पति ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को एक साक्षात्कार दिया है जिसमें बात करते हुए कहा है कि मेकर्स और उनके बीच अभी बीत चल कही है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। उम्मीद है जल्द कोई हल निकलेगा।

खबरें ये भी आ रही हैं कि खबर के अनुसार प्रोड्यूसर और असित मोदी साथ काम करने का राजी हो गए हैं  साथ ही प्रोडक्शन हाउस ने दिशा की सभी शर्तों को भी मान लिया है।इससे पहले कहा जा रहा था कि प्रोड्यूसर्स और दिशा को बीच पैसों को लेकर मन मुटाव चल रहा है।

लेकिन अब प्रोड्यूसर और दिशा के बीच सारी सहमति बन गई है। हाल ही में खबरें ये भी आई थीं कि मेकर्स नई दयाबेन की तलाश कर रहे हैं और कुछ चहेरो को अप्रोच भी किया गया था। लेकिन अब फैंस की अपनी दया ही वापस आ रही हैं।

वहीं, शो में दया के साथ जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी भी चाहते हैं कि दिशा शो का हिस्सा बनी रहे हैं। दिलीप ने हाल ही में कहा था कि दिशा ने 10 साल ये रोल निभाया है लेकिन मां बनने के बाद दायित्व बदल जाते हैं मैं चाहता हूं वो शो में वापसी करें। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस