तापसी ने शाहरुख को बताया असली सुपरस्टार, कहा- 'पांच साल से कोई फिल्म नहीं आई लेकिन...'
By शिवेंद्र राय | Updated: July 16, 2022 18:07 IST2022-07-16T17:58:40+5:302022-07-16T18:07:31+5:30
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों शाहरुख के साथ आने वाली फिल्म 'डंकी' की तैयारियों में व्यस्त हैं। शाहरूख के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा कि स्टॉर और स्टॉरडम क्या होता है ये शाहरुख खान को देख कर पता चलता है।

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी पहली बार 'डंकी' फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू भी काम कर रही हैं। इसी फिल्म के सिलसिले में तापसी पन्नू ने पिंक विला से बात करते हुए कहा कि शाहरुख खान सही मायनो में सुपरस्टॉर हैं। तापसी ने कहा कि उन्होंने शाहरुख से कहा था कि वो इंडस्ट्री में आने वाले हर बाहरी के लिए मिसाल हैं। अपनी बातचीत के दौरान तापसी ने ये भी बताया अब सफलता और असफलता का उनपर कैसे असर होता है।
तापसी ने बताया कि मैंने शाहरुख से कहा कि आप हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले बाहरी लोगों के लिए एक मिसाल हैं। खासकर दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए। मैं कोई सुपरस्टार नहीं हूं लेकिन वह हैं। तापसी ने कहा कि जब आप शाहरुख जैसे स्टार के साथ काम करते हैं तब स्टॉरडम शब्द का मतलब सही मायनो में समझ में आता है। पांच साल से उनकी कोई फिल्म नहीं आई है लेकिन उनका एक छोटा सा कदम भी तूफान ला देता है। उनकी सफलता और असफलता दोनो निजी तौर पर महसूस होती हैं। हम महसूस कर सकते हैं कि स्टार होना क्या होता है।
तापसी ने अपनी सफलता और असफलता के बारें बात करते हुए कहा कि सफलता के साथ और भी बहुत सारी चीजें आती हैं। खासकर हमारे देश में। ये आपको सिखाती है कि सफलता या असफलता किसी को भी बहुत ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
बता दें कि शाहरुख और तापसी की आने वाली फिल्म 'डंकी' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ये फिल्म इमिग्रेशन के मुद्दे पर है। फिल्म 'डंकी फ्लाइट' के विषय पर होगी। जब कोई व्यक्ति वैध तरीकों से विदेश नहीं जा पाता तो वह अवैध तरीके अपनाता है। इसे ही डंकी फ्लाइट कहते हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी पहली बार साथ काम कर रहे हैं।